Shanichari Amavasya 2025: शनि अमावस्या पर पूजा अर्चना करने उमड़ी श्रद्धा लोगों की भारी भीड़

Shanichari Amavasya 2025: Huge crowd of devotees gathered to worship on Shani Amavasya

Shanichari Amavasya 2025:  शनिचरी अमावस्या के मौके पर शनिवार को शनि मंदिरों में पूजा- अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ गई। मान्यता है कि शनि देव की कृपा से कई बिगड़े काम पूरे हो जाते हैं। शनि अमावस्या के मौके पर सिविल लाइन बीएसएनल ऑफिस के पास स्थित श्री शनि सिगनापुर मंदिर बैतूल में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की सुबह से भीड़ लगी थी। रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मंदिर में हवन पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। रात 8:00 बजे शनि देव की आरती की गई। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में प्रसादी ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इसके अलावा शहर के अन्य शनि मंदिरों में भी पूजा अर्चना का द्वारा जारी रहा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button