Athiya Shetty : मां बनी बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी, आईपीएल छोड़ पत्नी के पास पहुंचे केएल राहुल

Athiya Shetty
Athiya Shetty

Athiya Shetty : बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी मां बन चुकी है। उन्होंने 24 मार्च को एक बेटी को जन्म दिया। अभी कुछ समय पहले एक्ट्रेस और उनके पति केएल राहुल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके अपने फैंस को जानकारी दी थी कि वह जल्द ही पैरंट्स बनने वाले हैं।

खुशखबरी मिलते ही बधाइयों का दौर शुरू (Athiya Shetty)

अथिया शेट्टी और केएल राहुल को पैरेंट्स बनने की खुशखबरी मिलते ही फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने उन्हें बधाइयां दीं। साउथ अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “बधाई”, साथ ही लाल दिल वाला इमोजी शेयर किया। वहीं, शनाया कपूर, भूमि पेडनेकर, कृति सेनन, कियारा आडवाणी, टाइगर श्रॉफ, और सोफी चौधरी समेत कई सेलेब्स ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कपल को शुभकामनाएं दीं।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की पहली मुलाकात

अथिया शेट्टी-केएल राहुल की लव स्टोरी काफी दिलचस्प और यूनिक रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी, जिसके बाद उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार भरे कमेंट्स और तस्वीरें साझा कर, दोनों ने अपने रिश्ते को खुलकर जाहिर कर दिया।

लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद, अथिया और राहुल ने 23 जनवरी 2023 को सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्म हाउस में शादी की। यह एक निजी और सादगी भरा समारोह था, जिसमें सिर्फ करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे।

Also Read:MP News: मप्र के हर युवा को मिलेगा रोज़गार, CM मोहन यादव नें बनाया ये शानदार प्लान, जानें अपडेट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button