Viral Video: कुत्ते ने अपने मालिक के साथ की पैराग्लाइडिंग, काफी देर तक हवा में भरी उड़ान, वीडियो देख लोग बोले-ये कुत्ता नहीं…

Viral video: आज के समय में सोशल मीडिया पर कई मजेदार वीडियो वायरल होते हैं जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। पैराग्लाइडिंग का शौक ज्यादातर लोगों को होता है लेकिन इसके लिए पैसे के साथ-साथ हिम्मत भी होनी चाहिए। हालांकि कई ऐसे लोग हैं जो इस खतरनाक शॉप को पालकर रखते हैं और पैराग्लाइडिंग करते हैं.
सोशल मीडिया पर एक खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कुत्ता अपनी मालकिन के साथ पैराग्लाइडिंग कर रहा है। एक महिला ने अपने कुत्ते के साथ हजारों मीटर उड़ान भरकर पैराग्लाइडिंग किया और वीडियो बनाया।
मालकिन ने कुत्ते के साथ किया पैराग्लाइडिंग (Viral video)
वीडियो में कुत्ता बड़े मजे से पैराग्लाइडिंग करता दिख रहा है. वो नीचे भी देख रहा है लेकिन उसे इस बात से कोई मतलब नहीं है कि उसकी जान हजारों फीट पर अटकी हुई है, बल्कि उसे अपनी मालकिन पर पूरा भरोसा है और वो इस राइड को काफी इंजॉय कर रहा है।
View this post on Instagram
यूजर्स ने दिया जबरदस्त रिएक्शन
वीडियो को DogWorld नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है, ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई कुत्ता नहीं, शेर है शेर. एक और यूजर ने लिखा…इसके जिगर में तो वाकई आग है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…मालिक पर भरोसा देख रहे हो, मजा आ गया।



