MP News: मप्र के इस रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, मात्र 9 घंटे में तय होगा महानगरों का सफर, जानिए पूरी खबर

MP News: मध्य प्रदेश को जल्द ही बंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने बंदे भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रखा है और माना जा रहा है कि इंदौर से दिल्ली तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलेगी।इसके साथ ही साथ उत्तर प्रदेश से भी मध्य प्रदेश के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का एक प्लान बनाया गया है। इस ट्रेन के चलने से लाखों यात्रियों को फायदा होने वाला है।

 

इंदौर के विधायक ने बैठक में रखा प्रस्ताव (MP News)

रतलाम मंडल में ट्रेनों की बढ़ोतरी और यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए एक बड़ी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कई जगहों के सांसदों के साथ ही इंदौर सांसद ने इंदौर दिल्ली और इंदौर उज्जैन में वंदे भारत ट्रेन चलाने को लेकर प्रस्ताव रखा। इंदौर में सड़क पर गाड़ियों का दबाव कम करने के लिए सांसद शंकर लालवानी ने लक्ष्मीबाई नगर से महू तक लोकल ट्रेन चलाने का भी सुझाव दिया है। सांसद लालवानी ने रतलाम मंडल समिति की बैठक में इस मांग को रखा।

सांसद लालवानी ने मीडिया से टेलिफोनिक चर्चा करते हुए बताया कि, ”बैठक में इंदौर से दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रखा है।उम्मीद है इस पर रेलवे द्वारा जल्द निर्णय लिया जाएगा और मध्य प्रदेश को एक और नई वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलेगी। जिससे यात्रियों को बड़ी सुविधा होगी।

” उन्होंने कहा, ”इंदौर शहर लगातार विकसित हो रहा है, ऐसे में किसी व्यक्ति को लक्ष्मीबाई नगर से महू तक जाना हो तो सड़क ही एकमात्र रास्ता है लेकिन लोकल ट्रेन शुरू कर दी जाए तो लोकमान्य नगर, सैफी नगर, राजेंद्र नगर, राऊ स्टेशन समेत महू तक के यात्रियों को लाभ होगा और सड़क पर ट्रैफिक का दबाव कम हो सकेगा।”

Also Read:MP News: खुशखबरी ! मध्य प्रदेश में यहां खुल रही 2-2 नई कोयला खदानें, हजारों को मिलेगा रोजगार

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के आने से समय की होगी बचत
इंदौर से दिल्ली की दूरी लगभग 760 किलो मीटर है। अभी जितनी भी गाड़ियों दिल्ली से इंदौर जाती हैं वह 11 से 16 घंटे में दिल्ली पहुंचाती हैं।लेकिन वंदे भारत ट्रेन के आने से इन घंटों में कटौती देखने को मिलेगी। वंदे भारत ट्रेन से जाने में 9 से 9:30 घंटे का टाइम लगेगा।

Also Read:Indian railway news: भीड़ से बचने के लिए रेलवे स्टेशनों पर कि नई व्यवस्था, कंफर्म टिकट पर ही मिलेगा प्रवेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button