MP Cabinet Meeting Decision : किसानों को बड़ी सौगात, गेहूं के समर्थन मूल्य और बोनस पर लगी मुहर, धान किसानों को भी मिलेंगे इतने रुपए, ये प्रस्ताव भी हुए पास

MP Cabinet Meeting Decision : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में आज 4 मार्च मंगलवार को कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक का आयोजन भोपाल में किया गया और इस दौरान कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर मुहर लगी। इसके बाद कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रेस कांफ्रेंस करके मंत्रियों के मौजूदगी में मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए फैसले के बारे में जानकारी दिया।
जय गंगा जल संवर्धन अभियान को मिली मंजूरी ( MP Cabinet Meeting Decision )
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि कैबिनेट ने ‘जय गंगा जल संवर्धन अभियान’ को मंजूरी दे दी है। ये अभियान 30 मार्च से 30 जून तक आयोजित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश की सभी वॉटरबॉडी का संवर्धन करना और जल संरक्षण को बढ़ावा देना है। सरकार लोगों को वॉटर रिचार्जिंग के लिए प्रोत्साहित करना है।
किसानों के लिए फैसले
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के अनुसार, 15 मार्च से शुरू होने जा रही गेहूं की एमएसपी दर पर खरीदी के तहत सरकार 175 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बोनस देने का फैसला किया है। ये बोनस एमएसपी की दर 2425 रुपए के अतिरिक्त दिया जाएगा। यानी समर्थन मूल्य पर किसानों को 2600 रुपए प्रति क्विंटल के भाव मिलेंगे। यही नहीं धान पर 4 हजार प्रति हैक्टेयर प्रोत्साहन राशि देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली।
सीमांकन-बटांकन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन
डिजीटाइलेशन के लिए बैठक में 138.41 करोड़ का प्रावधान करने का फैसला लिया गया। कैबिनेट में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मास्टर टीचर का प्रशिक्षण देने का भी फैसला लिया गया। इसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सिखाया जाएगा कि आंगनवाड़ी आने वाले बच्चों को व्यवहारिक ज्ञान के साथ सामान्य ज्ञान कैसे पढ़ाया जाए।
एक और महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए सरकार ने तय किया है कि प्लानिंग एरिया के बाहर भी उद्योग स्थापित हो सकेंगे। प्रस्ताव आने पर बड़े उद्योग प्लानिंग एरिया के बाहर स्थापित करने का फैसला सरकार ले सकेगी।
Also Read:MP News मप्र के इस जिले जल्द शुरु होगा आईटी पार्क का निर्माण कार्य , लाखों युवाओं को मिलेगा रोजगार


