Gwalior-Agra High speed Corridor: एमपी में हाइस्पीड कोरिडोर के लिए इन 66 गांवों की जमीन का होगा अधिग्रहण

Gwalior-Agra High speed Corridor: मध्य प्रदेश के विकास पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार लगातार ध्यान दे रही है और कई सड़कों का निर्माण भी हो रहा है। जल्दी ग्वालियर से उत्तर प्रदेश के आगरा तक प्रस्तावित हाई स्पीड कॉरिडोर के लिए 66 गांव की जमीन का अधिग्रहण का कार्य पूरा किया जाएगा।
66 गांव का लगभग 550 हेक्टेयर जमीन इस कॉरिडोर बनाने के लिए लिया जाएगा और इस कॉरिडोर को बनने के बाद ग्वालियर और आगरा के बीच की दूरी 32 किलोमीटर तक कम हो जाएगी। इसके बाद सफर में समय की बचत होगी और सुविधाजनक सफर हो जाएगा।
66 गांवों की जमीन का होगा अधिग्रहण ( Gwalior-Agra High speed Corridor )
ग्वालियर-आगरा हाईस्पीड कॉरिडोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुल 66 गांवों से होकर गुजरेगा और इसके लिए इन 66 गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। कॉरिडोर की शुरुआत ग्वालियर-मुरैना के बॉर्डर पर स्थित सुसेरा गांव में रायरू-झांसी बायपास से होगी। यहां से कॉरिडोर शनि मंदिर रोड के गांव उराहना, पिपरसेवा से होते हुए मुरैना एवं धौलपुर के बक्सपुरा से होकर आगरा देवरी गांव तक जाएगा। कॉरिडोर के लिए ग्वालियर के एक, मुरैना के 32, धौलपुर के 18 और आगरा के 15 गांवों में जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।
Also Read: MP News: मप्र में बनेगा दुबई जैसा हाइटेक शहर, 2 हजार करोड़ होंगे खर्च, इतनी जमीन लेगी सरकार
आगरा-ग्वालियर कॉरिडोर के लिए अडानी
एंटरप्राइजेज समेत 10 कंपनियों ने बोली लगाई है। इनमें इंफ्रास्ट्रकर डेवलपर्स, पीएनसी इंफ्राटेक, दिलीप बिल्डकॉन, डीआर अग्रवाल इंफ्राकॉन, जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स, एमकेसी इफ्रास्ट्रकर, वेलस्पन एंटरप्राइजेज और गावर इंफ्रा शामिल हैं। कॉरिडोर के लिए टेक्निकल बिड्स को मंगलवार को खोला गया था । 88 किमी. लंबा आगरा-ग्वालियर कॉरिडोर पूरी तरह से एक्सेस-कंट्रोल्ड होगा।
Also Read: MP Today News: मध्य प्रदेश में गणित का प्रश्न पत्र व्हाट्सएप पर वायरल, शिक्षक को किया निलंबित



