MP Today News: मध्य प्रदेश में गणित का प्रश्न पत्र व्हाट्सएप पर वायरल, शिक्षक को किया निलंबित
MP Today News: Mathematics question paper went viral on WhatsApp in Madhya Pradesh, teacher suspended

MP Today News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में कक्षा पांचवी एवं आठवीं का प्रश्न पत्र व्हाट्सएप पर वायरल हो गया है। इस मामले में जिला शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक शिक्षक को निलंबित कर दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को कक्षा पांचवी और आठवीं का गणित विषय का प्रश्न पत्र संपन्न हुआ। यह प्रश्न पत्र सागर जिले में व्हाट्सएप पर वायरल हो गया है।
- यह भी पढ़ें:- MP Weather Alert: मध्य प्रदेश के रीवा, सतना सहित चार जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश का अलर्ट
इस मामले में सागर जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किए गए आदेश में बताया कि शासकीय प्राथमिक शाला बेरसला विकासखंड सागर में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक पुरुषोत्तम पटेल द्वारा 25 फरवरी को दोपहर में कक्षा पांचवी एवं आठवीं का प्रश्न पत्र व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल कर दिया और परीक्षा की गोपनीयता भंग की है। शिक्षक कि लापरवाही पर मुक्त शिक्षण को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रश्न पत्र वायरल होने के बाद परीक्षा कैंसिल होगी या नहीं होगी इसका फैसला अभी नहीं लिया है।




