Betul School Holidays : कलेक्टर बैतूल डॉ सोनवणे ने कक्षा नर्सरी से आठवीं तक किया अवकाश घोषित

Betul School Holidays: Betul Collector Dr Sonavane declared holidays for classes Nursery to VIII.

Betul School Holidays :  बैतूल 26 अप्रैल ,2026/जिले में पड़ रही अत्यधिक गर्मी और बढ़ते तापमान के कारण लू की स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव से बचाव के लिए बैतूल कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे द्वारा जिले में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक अवकाश घोषित किया गया है।

जारी आदेशानुसार जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, आईसीएसई, सीबीएसई, अनुदान प्राप्त, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय एवं अन्य समस्त शैक्षणिक संस्थानों में कक्षा नर्सरी से कक्षा आठवीं तक की सभी कक्षाओं के लिए आगामी आदेश तक अवकाश घोषित किया गया है।

साथ ही निर्देशित किया गया है कि सभी शासकीय संस्थाओं के प्रमुख एवं शिक्षक प्रातः 07:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय एवं शासकीय कार्यों का संपादन करेंगे।
शासन द्वारा पूर्व निर्धारित परीक्षाएं एवं अन्य आवश्यक शासकीय कार्य पूर्व के निर्देशानुसार यथावत संचालित किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button