MP News: इस प्रोजेक्ट से महंगी होगी जमीन, 80 लाख लोगों की मिलेगा फायदा, इन जिलों में ज्यादा मुनाफा

MP News: मध्य प्रदेश में ग्रेटर भोपाल बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए विदिशा सीहोर रायसेन नर्मदा पुरम और राजगढ़ से बेहतर कनेक्टिविटी के लिए पीडब्ल्यूडी ने योजना बनाना शुरू कर दिया है। भोपाल से जुड़े इन जिलों से बेहतर रोड नेटवर्क के लिए सर्वे का काम जल्द पूरा हो जाएगा। पीडब्ल्यूडी के द्वारा इसके लिए कंसल्टेंट तक किया जा रहा है। अगले महीने तक सर्वे का काम पूरा हो सकता है। टी एंड सीपी के तरफ से PWD से इसके लिए जानकारी मांगी गई है। अभी कुछ समय पहले अंबेडकर ब्रिज लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बृहद राजधानी बनाने की बात कही थी और अब इसके निर्माण कार्य का समय पास आ गया है।

ग्रेटर भोपाल के निर्माण के लिए भोपाल का मास्टर प्लान बीच में ही रोका जाएगा। T&CP के अफसर को शासन के तरफ से इसके लिए आदेश दिया गया है और अब भोपाल समेत आसपास के पांच जिलों को पूरा क्लस्टर बनाकर विकास की योजना तय की जाएगी।

जानिए कैसे मिलेगा लाभ ( MP News )

अभी भोपाल और सीहोर अलग-अलग प्लान बनाते हैं। सीहोर और भोपाल में बड़ा तालाब व इसका कैचमेंट आता है। अलग-अलग होने से संरक्षण का काम आधा पूरा होता है और अब पूरा काम होगा।

मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र भोपाल के पास है लेकिन इसके रायसेन जिले में होने की वजह से भोपाल से इसे लेकर कोई भी प्लानिंग नहीं हो पा रही थी। इसके साथ ही यह भोपाल के साथ वैश्विक नक्शे पर नजर नहीं आ रहा था। लेकिन अब बृहद भोपाल के साथ इसकी प्लानिंग भी की जा सकती है।

भोपाल से लगे होने के बाद भी वैश्विक धरोहर है सांची भीमबेटका और अन्य का काम भोपाल में नहीं हो पा रहा था लेकिन अब इन सभी को जोड़कर काम किया जाएगा।

Also Read: MP NEWS: मध्य प्रदेश में 55 निरीक्षकों के तबादले, मिली नई जिले में पद स्थापना देखें सूची

आपको बता दे ग्रेटर भोपाल का निर्माण होने से राज्य का विकास होगा और साथ ही साथ रोजगार के अवसरों में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि जल्द से जल्द इसके निर्माण कार्य को पूरा किया जाए।

Also Read: MP News: मप्र में बनेगा दुबई जैसा हाइटेक शहर, 2 हजार करोड़ होंगे खर्च, इतनी जमीन लेगी सरकार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button