MP Weather Alert : मध्य प्रदेश में एक बार फिर स्ट्रांग सिस्टम बना है जिसके कारण कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना बनी है। मौसम विभाग ने 9 जिलों में अति भारी बारिश और 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने संबंधित जिले के कलेक्टरों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए हैं।
इन जिलों में अतिभारी बारिश का अलर्ट
अगले 24 घंटे के दौरान विदिशा, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
भोपाल, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, हरदा, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सतना, पन्ना, दमोह, निवाड़ी भारी बारिश की चेतावनी है।
इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना
बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिक्नी, मंडला, बालाघाट, मैहर, पांढुर्णा कही- कही रिमझिम बारिश और वज्रपात की संभावना बनी है।