Betul News : धर्म परिवर्तन के मामले में 10 हजार का इनामी फरार आरोपी गिरफ्तार

Betul News: Absconding accused wanted in a religious conversion case, carrying a reward of ₹10,000, arrested.

Betul News : बैतूल जिले में कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा धर्म परिवर्तन से संबंधित गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक बैतूल  वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को सतर्कता एवं वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी भैंसदेही  भूपेन्द्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में थाना भैंसदेही पुलिस द्वारा ग्राम घुघरी में धर्म परिवर्तन के लिए कथित रूप से प्रलोभन देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था जिसमें से एक आरोपी गुणवंत मालेवार घटना दिनांक से ही फरार चल रहा था जिसको पकड़ने के 10 हजार रुपए का इनाम रखा गया था । जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने निर्देश थाना प्रभारी भैंसदेही को दिए थे ।
3 सितंबर  को फरार आरोपी गुणबंत मालेवर पिता परसराम निवासी गदराझिरी को गिरफ्तार किया गया है न्यायालय के आदेश के पालन में जिला जेल बैतूल निरुद्ध किया गया है ।
 घटना का संक्षिप्त विवरण
23 अगस्त को थाना भैंसदेही पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम घुघरी में कुछ व्यक्तियों द्वारा ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार करते हुए लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन दिया जा रहा है।सूचना पर थाना प्रभारी भैंसदेही निरीक्षक  राजेश सातनकर के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और वैधानिक कार्रवाई की गई। फरियादी गोकुल पिता शंकरराव पंद्राम, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम सावलमेंढा द्वारा प्रस्तुत लिखित आवेदन में उल्लेखित तथ्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, 2021 की धारा 3 एवं 5 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।
थाना प्रभारी भैंसदेही निरीक्षक राजेश सातनकर, उप निरीक्षक नेपाल सिंह ठाकुर, उनि. रामप्रकाश कीर, सउनि. बलीराम बम्हनेले, प्रआर. 148 पंजाबराव, आर.651 सुरजीत जाट, आर. 490 नारायण जाट, आर. 600 सोनू शर्मा, आर. 406 मोहित मालवीय, आर. 262 तनवीर खान, आर. 683 नरेन्द्र, आर.589 सुनील, आर. सोनू काजले, आर. राजपाल सिंह हाड़ा,मआर. 498 दीपिका, महिला आरक्षक 511 सपना एवं सैनिक 42 अमर चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button