MP Weather News : एमपी में भारी बारिश से कई जिलों में बिगड़े हालात, मंदाकिनी नदी पर बना रामघाट का बड़ा पुल बहा, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
MP Weather News: Heavy rains in MP worsen the situation in many districts, the major bridge of Ramghat built on the Mandakini river washed away, heavy rain alert in these districts.
MP Weather News : मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में हो रही मूसलाधार बारिश से हालत बिगड़ गए हैं कोई जगह सड़क संपर्क टूटने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। भारी बारिश के कारण मंदाकिनी नदी उफान पर चल रही है नदी में बाढ़ आने के कारण रामघाट पर बना बड़ा पुल बह गया है। रामघाट और भारतघाट पूरी तरह से जलमग्न हो गए है।
सैकड़ो दुकान पानी डूबने की खबर सामने आई है। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है। मध्य प्रदेश के सतना, चित्रकूट, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना जिले में मसलाधार बारिश होने से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। सतना में चित्रकूट मार्ग कई जगह से बारिश के कारण बंद हो गया।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने शनिवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगली 24 घंटे के दौरान मंडला, बालाघाट में अतिभारी बारिश और अशोकनगर, शिवपुरी, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, मेहर में भारी बारिश की संभावना बनी है।
इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना
भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, छिंदवाड़ा, टीकमगढ़, निवाड़ी, पांढुर्णा कही -कही हल्की बारिश की संभावना है।



