Betul Crime News : मजदूर पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी की मौत, खेत में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला, उपचार के दौरान तोड़ा दम

Betul Crime News: Accused who launched a deadly attack on a laborer dies; found unconscious in a field and passed away during treatment.

Betul Crime News : बैतूल सारनी पावर प्लांट में काम करने वाले मजदूर पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी की मौत हो गई है। आरोपी बेहोशी की हालत में खेत में पड़ा मिला था। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। आरोपी के शरीर कई गंभीर चोट के निशान मिले है। पुलिस इस मामले की जांच करने में जुट गई है। कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया नेे बताय कि गुरूवार को सारनी पाथाखेड़ा क्षेत्र में पावर प्लांट में काम कर रहे मजदूर ड्यूटी जा रहा था। इसी दौरान वह एक दुकान पर दूध खरीदने लग गया। इसी दौरान मजदूर पर दिलीप बगाहे ने चाकू से गर्दन पर हमला कर दिया। मजदूर गुलाब बचले को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती किया जिसकी हालत गंभीर होने पर भोपाल रेफर कर दिया है। अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है। मजदूर पर जानलेवा हमला करने वाले दिलीप बगाहे की मौत हो चुकी है।

पुलिस मुताबिक आरोपी आमला थाना क्षेत्र के बोरी गांव के खेत में लहुलुहान हालत में मिला। जिसे उपचार के लिए आमला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती किया जिसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया था। उपचार के दौरान आरोपी दिलीप की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक के गर्दन और पेट पर चोट के निशान मिले है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। सारनी थाने में हाफ मर्डर का मामला दर्ज होने के बाद आरोपी द्वारा स्वयं पर हमला कर आत्महत्या करने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आरोपी की मौत का कारण सामने आएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button