Unified pension scheme: इस दिन से हर बुजुर्ग के खाते में आएगा सरकारी पैसा, पीएम का ऐलान, आदेश भी जारी

Unified pension scheme : केंद्र सरकार ने बुजुर्गों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। नेशनल पेंशन स्कीम की जगह पर यूनिफाइड पेंशन स्कीम की शुरुआत की गई है और यह स्कीम 1 अप्रैल 2025 से लागू होने वाला है। Unified pension scheme का फायदा उन सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाला है जो पहले से एनपीएस के अंतर्गत पंजीकृत है , इन कर्मचारियों के पास ऑप्शन होगा कि उन्हें एनपीएस और यूपीएस में से एक का चुनाव करना है।
क्या है यूनिफाइड पेंशन स्कीम ( Unified pension scheme )
यूनिफाइड पेंशन स्कीम के अंतर्गत केंद्र सरकार के द्वारा अपने कर्मचारियों को लाभ दिया जाएगा और यह केवल केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए शुरू किया गया है। यह स्कीम NPS के अंतर्गत उपलब्ध है जो कर्मचारी पहले से एनपीएस का हिस्सा है वह इस यूपीएस का लाभ ले सकते हैं,
जानिए कितना पैसा जमा करना होगा
UPS योजना के अंतर्गत कर्मचारी और केंद्र सरकार दोनों मिलकर पैसा जमा करेंगे और कर्मचारियों को अपने मूल वेतन और महंगाई भत्ते का 10% जमा करना होगा। योर राशि सरकार भी बराबरी से जमा करेगी और इसके अतिरिक्त सरकार फुल फंड में 8.5 परसेंट अधिक राशि जमा करने वाली है।
UPS स्कीम के फायदे
UPS योजना पुराने पेंशन स्कीम (OPS) से बहुत मिलती-जुलती है, जो पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए थी। UPS के तहत कई महत्वपूर्ण फायदे हैं ।
कर्मचारी की मृत्यु के बाद फैमिली पेंशन: अगर कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है, तो उनके परिवार को कर्मचारी के पेंशन का 60 प्रतिशत फैमिली पेंशन के रूप में दिया जाएगा।
रिटायरमेंट के समय एकमुश्त भुगतान: रिटायरमेंट के बाद, कर्मचारी को ग्रेच्युटी के अलावा एकमुश्त भुगतान भी मिलेगा।
न्यूनतम पेंशन: यदि कोई कर्मचारी कम से कम 10 साल तक केंद्र सरकार में नौकरी करता है, तो उसे न्यूनतम 10,000 रुपये हर महीने पेंशन के रूप में मिलेंगे।
Also Read: Betul Today News: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सुनील और रक्कू शर्मा की शिव साधना



