Betul News : 10 हजार के इनामी अफीम तस्कर को पुलिस ने दबोचा, दो साल से था फरार
Betul News: Police nabbed an opium smuggler with a reward of Rs 10,000, who was absconding for two years.

Betul News : जिला बैतूल में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार एवं खेती पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस प्रियंका करचाम सारणी के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। थाना सारणी के एनडीपीएस के 02 प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे थाना जावद जिला नीमच निवासी 10,000 रुपये के इनामी आरोपी आरोपी राकेश बंजारा पिता गोपाल बंजारा को गिरफ्तार करने में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
इस मामले में सारणी में दर्ज अपराध धारा 8/18, 25 एनडीपीएस एक्ट, अपराध क्रमांक 112/25 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में आरोपी घटना दिनांक से फरार चल रहा था।
पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी राकेश बंजारा पिता गोपाल बंजारा उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम आमलीचक पंचायत आमलीभाट तहसील जावद थाना जावद जिला नीमच को गिरफ्तार किया गया। आरोपी अफ़ीम तस्कर द्वारा ही चोपना, रानीपुर एवं सारणी थाना क्षेत्र में मंदसौर, नीमच से आकर अफीम एवं गांजा की खेती सिखाई थी। आरोपी को 4 जून को को गिरफ्तार कर न्यायालय बैतूल के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
सराहनीय भूमिका निभाने वाले अधिकारीकर्मचारी
• थाना प्रभारी – निरीक्षक जयपाल इनवाती
• उप निरीक्षक – मनोज उईके चौकी प्रभारी पाथाखेडा, आम्रपाली डाहट चौकी प्रभारी घोड़ाडोंगरी
• प्रधान आरक्षक –शैलेन्द्र थाना जावद, देवेन्द्र प्रजापति
• आरक्षक –मोहित भाटी थाना सारणी, सुनील डिंडोरे, शाहरुख खान थाना जावद एवं सायबर सेल बैतूल पंकज नरवरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



