Betul Contract Health Workers Strike : सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया हवन, मांगों पर अड़े कर्मचारी, तीसरे दिन भी जारी रही हड़ताल

Betul Contract Health Workers Strike: A havan was performed for the government's good sense, workers remained firm on their demands, and the strike continued for the third day.

Betul Contract Health Workers Strike : बैतूल में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का आंदोलन गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी लगातार धरना स्थल पर डटे हुए हैं और सरकार की ओर से अब तक किसी ठोस पहल का इंतजार कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार की ‘सद्बुद्धिÓ के लिए हवन भी किया, जिससे माहौल भावनात्मक और विरोधपूर्ण दोनों नजर आया। कर्मचारियों का कहना है कि बार-बार मांगें उठाने के बावजूद अब तक सरकार की तरफ से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
वहीं दूसरी ओर प्रशासन की ओर से हड़ताल पर गए कर्मचारियों को काम पर लौटने का आग्रह किया गया है और चेतावनी दी गई है कि यदि कार्य पर नहीं लौटे तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद संविदा कर्मचारी अपने आंदोलन पर अडिग हैं। आंदोलनरत कर्मचारियों की प्रमुख मांग है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किए गए नियमितीकरण के वादे को पूरा किया जाए। साथ ही संविदा नियुक्ति 2023 के अनुरूप एनपीएस और स्वास्थ्य बीमा जैसी सुविधाएं भी लागू की जाएं।
धरने के चलते जिले की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने लगी हैं। अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर इलाज व्यवस्था चरमराने की स्थिति में पहुंच गई है, जिससे आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। कर्मचारी संगठन का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर लिखित और ठोस आश्वासन नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा, चाहे इसके लिए कितना भी लंबा संघर्ष क्यों न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button