MP News: एमपी के हर जिले में बनेगा स्टेडियम, आईआईटी कॉलेज की संख्या में होगी बढ़ोतरी, CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

MP News: मध्य प्रदेश के विकास के लिए मोहन सरकार लगातार प्रयत्न कर रही है और अब मोहन सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार के द्वारा प्रदेश में इंटीग्रेटेड टाउनशिप नीति को लागू करने की योजना बना ली गई है और इस नीति के अंतर्गत निजी भागीदारी को राज्य में प्रोत्साहित किया जाएगा। आपको बता दे कि नीति के अंतर्गत राज्य का विकास होगा साथ ही साथ रोजगार के अवसरों में भी काफी ज्यादा बढ़ोतरी होगी।

शिक्षा के क्षेत्र में होगा विकास ( MP News )

प्रदेश के सभी 55 जिलों में खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। युवाओं को तकनीकी शिक्षा में आगे बढ़ाने के लिए 22 नए आईटीआई संस्थानों की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा, आईआईटी की तर्ज पर प्रत्येक संभाग में इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की स्थापना की जाएगी।

किसानों के लिए सौर ऊर्जा पंप और आधुनिक तकनीक

सरकार ने अगले चार सालों में सभी किसानों को सोलर पावर पंप उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। इससे किसानों को बिजली आपूर्ति में आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही, 1.25 लाख किसानों को अस्थायी बिजली कनेक्शन की जगह सोलर पावर पंप दिए जाएंगे।

Also Read:MP News: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों की बदल जाएगी व्यवस्था, सुविधाओं में प्राइवेट स्कूल को टक्कर देंगे गवर्नमेंट स्कूल

प्रदेश में गौशालाओं और डेयरी उद्योग का विकास

प्रदेश के प्रमुख नगरों में आधुनिक गौशालाओं का निर्माण कराया जाएगा। पशुपालकों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष योजनाएं चलाई जाएंगी। इसके अलावा, 1447 करोड़ रुपये के निवेश से अगले पांच सालों में दूध उत्पादन को बढ़ावा देने की योजना है। यह कदम मध्य प्रदेश को देश की डेयरी कैपिटल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण होगा।

Also Read:MP News: 23 अरब रुपए की लागत से एमपी में होगा ग्रीनफील्ड कॉरिडोर और सड़कों का निर्माण, बदल जाएगी गांवो की सूरत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button