MP News: 23 अरब रुपए की लागत से एमपी में होगा ग्रीनफील्ड कॉरिडोर और सड़कों का निर्माण, बदल जाएगी गांवो की सूरत

MP News: मध्य प्रदेश के गांव की तस्वीर बदलने वाली है। राज्य में 23 अरब रुपए से ज्यादा खर्च करके ग्रीन फील्ड रोड बाईपास और सड़कों का निर्माण होने वाला है। सरकार के द्वारा तीन प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी गई है और टेंडर जारी होने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण होने से यातायात काफी सुविधाजनक हो जाएगी।
इंदौर से उज्जैन के बीच बनेंगी सड़कें ( MP News )
इंदौर से उज्जैन तक लगभग 48 किलोमीटर लंबी रोड गो ग्रीन फील्ड बनाया जाएगा। इसके लिए सरकार ने 1370.85 करोड रुपए को मंजूरी दिए। इसके साथ ही 19.185 किमी लंबे उज्जैन सिंहस्थ बायपास का निर्माण किया जाएगा। इस फोर लेन सड़क पर 701.86 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। उज्जैन के इंगोरिया से देपालपुर तक टू लेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। जो कि करीब 32.60 किमी लंबी होगी। इस काम की अनुमानित लागत 239.38 करोड़ रुपए है। PWD से जारी आदेश में कहा गया है कि यह कार्य उपलब्ध फंड से कराए जाएं।
भोपाल से देवास के बीच बनेगी सिक्स लेन
राजधानी भोपाल से देवास तक सड़क को सिक्स लेन करने की तैयारी शुरू कर दी गई है और अभी के समय में यह सड़क 4 लेन है। इसकी लंबाई 141 किलोमीटर है और देवास से इंदौर तक सड़क पहले ही ही सिक्स लेन है। सड़क के निर्माण होने से आवागमन सुविधाजनक होगा और यात्रियों को लंबी दूरी तय करने में भी परेशानी नहीं होगी।
उज्जैन में होगा फ्लावर का निर्माण
महाकाल लोक बनने के बाद से ट्रैफिक का दबाव बढ़ रहा है। इंदौर के अरबिंदो मेडिकल कॉलेज से उज्जैन के हरि फाटक चौराह तक सिक्स लेन मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में सर्विस रोड, दो बड़े पुल और लाय ओवर बनाया जाएगा।



