Shivraj Singh Chauhan family: कौन है शिवराज सिंह की होने वाली दोनों बहुएं, खूबसूरती में बॉलीवुड एक्ट्रेस को छोड़ती है पीछे
Shivraj Singh Chauhan family: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटे कार्तिकेय और कुणाल जल्द ही शादी करने वाले हैं। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के अवसर पर छोटे बेटे कुणाल की शादी होने वाली है और वही कार्तिकेय की शादी 5 और 6 मार्च को उदयपुर में होने वाली है। शिवराज सिंह चौहान के बेटों की शादी में कई बड़े उद्योगपति और नेता आने वाले हैं और प्रधानमंत्री मोदी को सबसे पहले निमंत्रण दिया गया था इसके साथ ही राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे से भी शिवराज सिंह चौहान ने मुलाकात करके शादी का कार्ड दिया है।
शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय की सगाई अमनत बंसल के साथ हुई है।अमनत बिजनेसमैन अनुपम बंसल की बेटी है वहीं छोटे बेटे की शादी उनके बचपन की दोस्त रिद्धि जैन के साथ हो रही है। दोनों की सगाई हो चुकी है और अब शादी होने वाली है।
जानें कौन है रिद्धि जैन ( Shivraj Singh Chauhan family )

शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल की मंगेतर रिद्धि भोपाल से ही है और दोनों बचपन के दोस्त हैं। प्रीति जैन मशहूर डॉक्टर इंद्रमल जैन की पोती और संदीप जैन की बेटी। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं और अमेरिका में साथ में पढ़ाई किया है।
Also Read:Betul News: बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल नें 51 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपजन
जानिए कौन है कार्तिकेय की मंगेतर

शिवराज सिंह चौहान की होने वाली बड़ी बहू कार्तिकेय की मंगेतर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की पढ़ाई की है। उनके पिता अनुपम बंसल लिबर्टी शूज के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर है वहीं उनकी मां रुचिता बंसल भी एक बहुत बड़ी बिजनेसमैन है।



