MP PSC परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, जारी हुआ नोटिफिकेशन

MP PSC Examination: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के द्वारा पीसीएस परीक्षा और 1 सेवा समिति परीक्षा समिति 2025 में होने वाली तमाम परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया गया है। 2025 जनवरी से लेकर अक्टूबर के महीने तक 15 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
आपको बता दे कि आयोग ने जानकारी दिया है कि 16 फरवरी 2025 को राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा की प्रारंभिक परीक्षाएं ली जाएगी इसके साथ ही जून 2025 के पहले सप्ताह में मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। मुख्य परीक्षा के बाद जल्दी से जल्द इंटरव्यू का कार्यक्रम भी कर दिया जाएगा ताकि किसी भी तरह की परीक्षा और रिजल्ट में देरी न हो पाए।
परीक्षा का नाम और तिथि ( MP PSC Examination )
राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 16 फरवरी 2025
सहायक संचालक उद्यान परीक्षा 2023 मार्च 2025
सहायक संचालक (कृषि) परीक्षा
अप्रैल 2025
सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2024 (Phase-I) उच्च शिक्षा विभाग (15 विषय- क्रिमिनल अधिकारी, प्राणी शास्त्र, भौतिक शास्त्र, गणितीय शास्त्र, रसायन, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, वाणिज्य, समाजशास्त्र, इतिहास, भौगोलिक विज्ञान, राजनीतिक विज्ञान।) मई 2025
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 – जून 2025 जून 2025 के पहले सप्ताह में
खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा – 2024 एवं लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग जून 2025 (द्वितीय सप्ताह)
सहायक यंत्री (विद्युत/यांत्रिकी) परीक्षा 2024 जुलाई 2025
पुरालेख अधिकारी, संस्कृति विभाग परीक्षा 2024 जुलाई 2025
मुद्राशास्त्री, संस्कृति विभाग परीक्षा 2024 जुलाई 2025
पुरातत्वविद, संस्कृति विभाग परीक्षा 2024 जुलाई 2025
पुरातत्व अधिकारी, संस्कृति विभाग परीक्षा 2024 जुलाई 2025
सहायक संचालक मत्स्यपालन परीक्षा 2024 अगस्त 2025
सहायक अनुसंधान अधिकारी जनजातीय कार्य विभाग परीक्षा 2024 सितंबर 2025
सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2024 (Phase-II) उच्च शिक्षा विभाग (12 विषय) अक्टूबर – 2025 (विषय: यांत्रिक विज्ञान, बॉटनी, गणितीय शास्त्र, संस्कृत व्याकरण, संस्कृत साहित्य, रसयन शास्त्र, नाट्यशास्त्र, फॉरेस्ट्री, कंप्यूटर एप्लीकेशन, मराठी, श्रमशास्त्र।)
सहायक निदेशक, नाप-तौल विभाग परीक्षा 2024 अक्टूबर 2025



