Monsoon Update Today : तेजी से आगे बढ़ रहा मानसून, महाराष्ट्र, तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट, जाने एमपी में कब आएगा मानसून

Monsoon Update Today: Monsoon is progressing rapidly, rain alert in Maharashtra, Tamil Nadu, know when monsoon will arrive in MP

Monsoon Update Today :  दक्षिण-पश्चिम मानसून आज 06 जून को पश्चिम-मध्य एवं पूर्व-मध्य अरब सागर के कुछ और भागों, कर्नाटक, संपूर्ण गोवा, महाराष्ट्र एवं आंध्र प्रदेश के कुछ भागों, तमिलनाडु के अधिकांश भागों, दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी, पश्चिम मध्य एवं उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ और भागों, संपूर्ण पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तथा उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ भागों, मिजोरम एवं मणिपुर तक आगे बढ़ गया है।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के मध्य अरब सागर के कुछ और भागों, महाराष्ट्र, कर्नाटक एवं आंध्र प्रदेश के शेष भागों, तेलंगाना के कुछ भागों, तमिलनाडु के शेष क्षेत्रों, दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी, पश्चिम मध्य एवं उत्तर बंगाल की खाड़ी के कुछ और भागों तथा पूर्वोत्तर भारत के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। मानसून एमपी में 20 जून तक आने की संभावना है।
एमपी में इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बेतूल हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकर्ता, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, दमोह, सागर, निवाड़ी, पांढर्णा में प्री मानसून की बारिश होने की संभावना बनी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button