MP Today News: मध्य प्रदेश के कई जिले में चली शीतलहर, पचमढ़ी में जमीन ओस की बूंदे, बैतूल में 4 डिग्री लुढ़का पारा
MP Today News: Cold wave in many districts of Madhya Pradesh, dew drops on the ground in Pachmarhi, mercury dropped by 4 degrees in Betul

MP Today News: मध्य प्रदेश में ठंड ने फिर से जबरदस्त पलटवार किया है। प्रदेश के कई जिले शीतलहर की चपेट में है। तापमान में भारी गिरावट आई है। मध्य प्रदेश का हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान 3.5 डिग्री पर पहुंच गया है। सुबह के समय यहां ओस बंदे जम गई थी। रायसेन में भी तापमान 3.6 डिग्री पर पहुंच गया है। इन दोनों स्थानों पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक मौसम साफ होने के बाद ठंड ने कहर बरपान शुरू कर दिया है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण ठंड के तेवर बढ़ गए। दिन और रात में सर्द हवाएं चल रही है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेने के लिए मजबूर है।
बैतूल में 4 डिग्री लुढ़का का तापमान
बैतूल जिले में भी न्यूनतम तापमान में एकाएक चार डिग्री की गिरावट दर्ज की है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से लुढ़ककर 8.4 डिग्री पर किया। सोमवार को दिनभर शीतलहर चलने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आई थी। अब न्यूनतम तापमान भी कम हुआ है। आने वाले दिनों में इसी तरह कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा।
- यह भी पढ़े:- Wheat Cultivation: गेहूं के हर पौधे में भर-भरकर आएगी बालियां, बस पहली सिंचाई के समय कर दें ये एक काम
प्रदेश के प्रमुख जिलों का तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के जिलों का मंगलवार का न्यूनतम तापमान इस प्रकार है। बैतूल 8.4 भोपाल 7.5, धार 7.6, गुना 7.4, ग्वालियर 8.5, नर्मदा पुरम 9.5, इंदौर 8.7, खंडवा 8.0, खरगोन 12.0, पचमढ़ी 3.5, रायसेन 3.6, राजगढ़ 5.0, रतलाम 8. 4, छिंदवाड़ा 10.9, दमोह 9.0, जबलपुर 7.5, खजुराहो 9.5, मंडला 7.4, नरसिंहपुर 11.6, नवेगांव 11.6, रीवा 8.4, सागर 8.1, सतना 9.5, टीकमगढ़ 8.5, उमरिया 6.6 डिग्री तापमान दर्ज किया है।



