MP News: मप्र में निकली बंपर सरकारी नौकरी, 12 पास भी करें अप्लाई, जल्दी करें

MP News: आप सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत खास है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा ग्रुप 5 के अंतर्गत नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ सहित कई पदों पर भर्ती निकाली गई है और इसके लिए आखिरी तारीख 10 दिसंबर रखी गई है। उम्मीदवारों को इसके लिए MPESB के ऑफिसियल वेबसाइट http://esb.mp.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
एजुकेशन क्वालीफिकेशन डीटेल्स ( MP News )
आपको बता दे इसके लिए बायोलॉजी केमिस्ट्री और फिजिक्स में 12वीं पास होना जरूरी है इसके साथ ही किसी विषय में डिप्लोमा सर्टिफिकेट होना जरूरी है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश रिहैबिलिटेशन काउंसिल आफ इंडिया का रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।
उम्र सीमा
इसके लिए उम्र 18 से 40 साल होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार छूट दिया जाएगा।
सैलेरी डीटेल्स
इसके लिए सैलरी 15500 से लेकर 91300 तक मिलेगा।
जानिए कैसे करें आवेदन
इसके लिए आपको ऑफिशल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा और अंग्रेजी या हिंदी भाषा चुनना होगा। भारती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा और मांगी गई सभी डिटेल्स को भरकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। फीस जमा करके सबमिट करना होगा और फिर फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर रख लेना होगा।


