Advertisement

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश के इन 5 जिलों में गरज- चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभवना, इस दिन से लौटेगी ठंड

MP Weather Alert: There is a possibility of thunderstorms and showers in these 5 districts of Madhya Pradesh, cold will return from this day

MP Weather Alert:  पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्य प्रदेश में मौसम में बदलाव आया है। मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना बनी है। बारिश के बाद ठंड का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग भोपाल में शनिवार को जारी की गई एडवाइजरी ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पांढुरना और मंडला में  गराज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी है। 

दो-तीन दिन बाद फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड

 पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण आसमान में बादल छाए है। बादलों के कारण तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड का असर लगभग खत्म हो गया है। दो-तीन दिन बाद फिर कड़ाके की ठंड पडऩे लगेगी। तापमान में भी तेजी से गिरावट होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 2-3 दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने लगेगा और आसमान से बादल साफ हो जाएंगे। इसके बाद तापमान में तेजी से कमी आएगी। वर्तमान में बादलों के कारण न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के पार पहुंच गया। इस सीजन में अब तक तापमान सबसे कम 8.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था। इसके बाद तापमान में फिर बढ़ोरी होने लगी और तापमान 17 डिग्री के पास पहुंच गया। रात के समय भी ठंड का असर बहुत कम हो गया है। मौसम साफ होते ही उत्तर भारत से ठंडी हवाएं चलने लगेगी, जिसके कारण तापमान तेजी से नीचे आएगा।

–बढ़ता तापमान फसलों के लिए नुकसानदायक

बढ़ता तापमान रबी फसल के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। रबी की फसल कम तापमान में पैदावार होने वाली फसल है। यदि तापमान अधिक दिनों तक इसी तरह बना रहा तो फसलों पर भी इसका असर देखने को मिलेगा। रबी फसल के लिए न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आस-पास बना रहना चाहिए। तापमान बढऩे की स्थिति में किसानों को फसलों की अधिक सिंचाई करनी पड़ेगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले दो दिनों तक तापमान में लगभग 1 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना बनी है। इसके बाद मौसम में बदलाव आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button