MP News: लाडली बहनों के बाद एमपी में इन लोगों को हर महीने मिलेगा ₹5000, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया ऐलान

MP News: मध्य प्रदेश के लोगों को आर्थिक सहायता देने के लिए राज्य सरकार के द्वारा कई तरह की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। एमपी में कपड़ा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा घोषणा किया है। मंगलवार को स्वदेशी मेला के दौरान मुख्यमंत्री ने युवा सम्मेलन में कहा कि कपड़ा उद्योग में काम करने वाले श्रमिकों को 10 साल तक हर महीने ₹5000 दिया जाएगा।
सरकार का यह फैसला उद्योगों को मजबूती प्रदान करेगा इसके साथ ही साथ रोजगार के नए अवसर सृजित करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कपड़ा उद्योग को मजबूत करने के लिए श्रमिकों और बिजली जैसी सुविधाओं में भी मदद दी जाएगी।
मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा लाडली बहनों की भी आर्थिक सहायता की जाती है जिससे कि वह अपनी छोटी-छोटी छोटी जरूरतों के लिए दूसरे के ऊपर निर्भर नहीं रह पाएं।
जानें और क्या बोले सीएम ( MP News)
-अगले कुछ वर्षों में राज्य का बजट सात लाख करोड़ रुपए तक ले जाने का लक्ष्य है।
-नर्मदापुरम में उद्योगों के लिए 500 हेक्टेयर से ज्यादा भूमि आरक्षित की जा चुकी है। मांग को देखते हुए इसे और बढ़ाया जाएगा।
Also Read:MP Weather Update: मध्य प्रदेश के इन जिले में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, बैतूल में बूंदाबांदी
नक्सली गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस नीति ( CM Mohan Yadav Big Announcement )
सीएम ने जिले में नक्सली गतिविधियों पर कार्रवाई को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। नक्सल उन्मूलन के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का निर्देश दिया। गश्त बढ़ाने, मुखबिर तंत्र को और मजबूत करने पर जोर दिया।
Also Read:MP Board Exam Time Table: MP बोर्ड का टाइम टेबल जारी, इस दिन से शुरू होगी परीक्षा, देखें PDF



