MP NEWS : आज 10 हजार 236 मजदूर परिवारों के खाते में आएंगे 225 करोड़, मुख्यमंत्री मोहन यादव भेजेंगे राशि
MP News : मध्य प्रदेश में आज मुख्यमंत्री मजदूर परिवारों को बड़ी राहत देने वाले हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज 1 क्लिक से 10 हजार 236 परिवारों के खाते में 225 करोड़ रुपए भेज रहे हैं। 10 हजार 236 वे परिवार हैं, जिनको संबल योजना का लाभ मिल रहा हैं। मुख्यमंत्री यह राशि संबल योजना के तहत इन श्रमिक परिवारों को भेज रहे हैं। आज इसके लिए भोपाल में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं।
यह भी पढ़ें: MP News: मप्र में कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर बड़ी अपडेट, सरकार ने उठाया ये कदम
MP News : दुर्घटना में मौत पर परिवार को मिलते हैं 4 लाख
बता दें कि, सरकार द्वारा शुरू की गई ये योजना श्रमिक परिवारों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसमें प्रदेश में असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लाखों श्रमिकों और उनके परिवार को आर्थिक सहायता मिलती है।
बता दें कि अनुग्रह सहायता योजना में दुघर्टना में मृत्यु होने पर 4 लाख रूपये एवं सामान्य मृत्यु पर 2 लाख रूपये प्रदान किये जाते हैं। इसी प्रकार स्थायी अपंगता पर 2 लाख रूपये एवं आंशिक स्थायी अपंगता पर 01 लाख रूपये तथा अंत्येष्टि सहायता के रूप में 5 हजार रूपये प्रदान किये जाते हैं।
यह भी पढ़ें: MP News: एमपी के किसानों को ज्योतिराज सिंधिया ने दिया बड़ी सौगात, खाद की किल्लत को लेकर किया बड़ा ऐलान
MP News : महिलाओं को प्रसव पर मिलते हैं 16 हजार
संबल योजना में जहाँ एक ओर महिला श्रमिक को प्रसूति सहायता के रूप में 16 हजार रूपये दिये जाते हैं तो वहीं दूसरी ओर श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत निःशुल्क शिक्षा भी उपलब्ध करवायी जाती है।
योजना से लाखों श्रमिक जुड़ें MP News
प्रदेश के लाखों श्रमिक एवं प्लेटफार्म वर्कर्स को भी संबल योजना में सम्मिलित किया जाकर इनका पंजीयन प्रारम्भ किया गया है। इन्हें भी संबल योजना में लाभ प्रदान किये जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: MP News: मप्र में यहां बनेंगे 6 नए जिले और तहसील, लेकिन आ गई एक समस्या…
1 करोड़ 73 लाख का हो चुका पंजीयन
- संबल योजना प्रदेश में असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लाखों श्रमिकों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। इसमें श्रमिक को जन्म से लेकर मृत्यु तक आर्थिक सहायता प्राप्त होती है। मध्यप्रदेश सरकार ने संबल योजना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।
- संबल योजना में सभी योजनाओं जैसे अंत्येष्टी सहायता, मृत्यु अथवा दिव्यांगता पर अनुग्रह सहायता, शिक्षा प्रोत्साहन योजना, प्रसूति सहायता, आयुष्मान भारत, राशन पर्ची आदि का लाभ दिया जा रहा है।
- MP NEWS: प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के लाखों निर्माण श्रमिकों के लिये भी निर्माण मंडल के माध्यम से कई योजनाएं संचालित की जाती हैं इनमें निर्माण श्रमिकों की मृत्यु होने पर अनुग्रह सहायता तथा स्थायी एवं आंशिक अपंगता पर सहायता भी सम्मिलित है।
- सभी संबल हितग्राहियों को आयुष्मान भारत निरामय योजना अंतर्गत पात्र श्रेणी में चिन्हित किया गया है। अब वे भी 5 लाख रूपये वार्षिक निःशुल्क चिकित्सा प्राप्त कर रहे है।
- यहां आपको बता दें कि इस योजना के तहत मजदूर वर्ग के परिवार के मुखिया के निधन पर सहायता राशि मिलती हैं या फिर किसी प्रकार की शारीरिक क्षति पर भी सरकार आर्थिक मदद करती हैं। प्रदेश में अब तक 1 करोड़ 73 लाख श्रमिकों का संबल 2.0 योजना के अंतर्गत पंजीयन किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 4 दिसम्बर, 2024 को संबल योजना अंतर्गत अनुग्रह सहायता के 10 हजार 236 प्रकरणों में श्रमिकों के परिवारों को सहायता राशि ₹225 करोड़ सिंगल क्लिक से वितरित करेंगे।@LabourMinistry @DrMohanYadav51 @mansukhmandviya #JansamparkMP pic.twitter.com/58bt114xt6
— Labour Department, MP (@labour_mp) December 3, 2024