Madhya Railway: रेलवे ने इन स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट बिक्री पर लगाया प्रतिबंध, जाने क्या है पूरी खबर
Madhya Railway: Railways banned sale of platform tickets at these stations, know the complete news
इस तिथि तक लगाया प्रतिबंध
रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक प्लेटफार्म टिकट की बिक्री पर प्रतिबंध 2 दिसंबर से 09 दिसंबर 2024 तक प्रभावी है। प्लेटफ़ॉर्म टिकट की बिक्री निम्नलिखित स्टेशनों पर प्रतिबंधित रहेगीः मुंबई डिवीजन में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर, ठाणे और कल्याण शामिल है।
भुसावल डिवीजनः बडनेरा, अकोला, नांदुरा, मुर्तिजापुर, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, पचोरा, चालीसगांव, मनमाड और नासिक शामिल है।
नागपुर डिवीजनः नागपुर और वर्धा
पुणे डिवीजनः पुणे सोलापुर डिवीजन :सोलापुर शामिल है।
- यह भी पढ़े:- Betul Crime News : बैतूल पुलिस जुआरियों-सटोरियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 43 सटारी और 13 जुआरी गिरफ्तार
इन लोगो को दी गई छूट
यात्रा में आसानी सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ नागरिकों और चिकित्सा आवश्यकता वाले लोगों को इन प्रतिबंधों से छूट दी गई है।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस अवधि के दौरान सहज और सुरक्षित यात्रा अनुभव के लिए तदनुसार योजना बनाएं और नए नियमों का पालन करें।

