Civil Surgeon Betul : डॉ. घोरे को सिविल सर्जन की कमान, सेवानिवृत्त हुए डॉ. बारंगा और डॉ. नागले

Civil Surgeon Betul : बैतूल। जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. अशोक बारंगा और पैथोलॉजिस्ट और लैब इंचार्ज डॉ. डब्ल्यूए नागले शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। दोनों डॉक्टर जिला अस्पताल में लंबे समय से पदस्थ रहे। सेवानिवृत्त होने पर अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ द्वारा विदाई दी गई। विदाईसमारोह में सीएमएचओ डॉ. रविकांत उइके, डॉ. एके पांडे, डॉ. जगदीश घोरे, डॉ. रानू वर्मा, डॉ. आनंद मालवीय, डॉ. रेणुका गोहिया सहित अन्य डॉक्टर मौजूद रहे। सेवानिवृत्त हुए डॉक्टरों का शाल-श्रीफल और गुलदस्ते भेंट कर सम्मान किया गया। सेवानिवृत्त हुए दोनों डॉक्टर लंबे समय से अस्पताल में पदस्थ रहे, जिन्होंने अस्पताल में मरीजों को बेहतर सेवाएं देने का पूरा प्रयास किया। सबसे सीनियर डॉक्टर होने के कारण उन्होंने विपरित परिस्थितियों में भी अस्पताल की कमान संभाल कर अपनी सेवाएं दीं। डॉ. अशोक बारंगा ने अपने सिविल सर्जन के सेवा कार्य में डॉक्टरों और स्टाफ के साथ तालमेल करके अस्पताल के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डॉ. बारंगा और डॉ. नागले को अस्पताल में बेहतर सेवा देने के लिए लंबे समय तक जाना जाएगा।

Betul Crime News Today: बैतूल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 जुआरी दबोचे…

दोनों डॉक्टर कब-कब रहे सिविल सर्जन

जिला अस्पताल के पैथोलॉजिस्ट डॉ. डब्ल्यूए नागले 27 अप्रैल 2010 से 22 सितंबर 2011 तक सिविल सर्जन रहे। इसके बाद 16 जनवरी 2012 से 19 अगस्त 2015 तक सिविल सर्जन की कमान संभाली। इसके बाद डॉ. अशोक बारंगा ने 30 अप्रैल 2016 से सिविल सर्जन की कमान संभाली जो 3 अगस्त 2019 तक रहे। इसके बाद बारंगा को 1 अप्रैल 2020 से फिर सिविल सर्जन की कमान दी गई। अब तक बारंगा सिविल सर्जन के पद पर रहते हुए सेवानिवृत्त हुए है।

सिविल सर्जन के अलावा दोनों डॉक्टरों ने सीएमएचओ की भी कमान संभाली है। 2020 में डॉ. डब्ल्यूए नागले को सीएमएचओ की भी कमान मिली। कई महीनों तक वे सीएमएचओ के पद पर पदस्थ रहे। डॉ. बारंगा 2007 में सीएमएचओ और सिविल सर्जन दोनों पद पर पदस्थ रहे। डॉ. बारंगा ने भी कई महीनों तक सीएमएमओ का प्रभार संभाला। विदाई समारोह में सिविल सर्जन कार्यालय के स्टाफ के लोग भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे, जिसमें प्रमुख रूप से मुख्य लिपिक जयराम धुर्वे, लेखापाल हेमंत चौरसे, सहायक ग्रेड 2 कमलेश सातनकर, स्मिता सोलंकी, ज्योति अडुलकर, प्रतिभा निम्बुलकर, विभा पांडे, नीरज बारमासे, दीपेश दीक्षित, निर्मला धकाते, संजय दुबे, पुष्पेंद्र चौरसे, शिवेन्द्र अंबुलकर, अखिलेश वैद्य, महेश मालवी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Betul Today News: बैतूल में पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, लोकायुक्त की टीम ने की कार्रवाई

Civil Surgeon Betul- डॉ. घोरे को सौंपा सिविल सर्जन का चार्ज

डॉक्टरों के सेवानिवृत्त होने के बाद सिविल सर्जन का चार्ज शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जगदीश घोरे को सौंप दिया है। अब जिला अस्पताल में सिविल सर्जन की कमान डॉ. घोरे संभालेंगे। हालांकि अभी शासन स्तर से सिविल सर्जन की जिम्मेदारी के संबंध में कोई आदेश नहीं आए है। शाम तक लिखित आदेश आने की भी संभावना बनी है। आदेश आने के बाद सिविल सर्जन डॉ. घोरे बने रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button