MP News: MP में इन जिलों में खुलेंगे 5 नए मेडिकल कॉलेज, यहां पहले से स्वीकृत 12 कॉलेज पर आई बड़ी अपडेट, अब इतनी होगी सीट

MP News
MP News

MP News:  मध्य प्रदेश से एक अच्छी खबर सामने आ रही है। राज्य में अगले शैक्षणिक सत्र में पांच नए सरकारी मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी। यह मेडिकल कॉलेज बुदनी, मंडला, श्योपुर, सिंगरौली और राजगढ़ में स्थापित होंगे। इन कॉलेज में 150 150 सीटों की व्यवस्था होगी जिससे सरकारी मेडिकल कॉलेज में टोटल 750 सीट बढ़ जाएगी। राज्य में 1950 मेडिकल सीटों पर बढ़ोतरी होने की संभावना है।

इन नए कॉलेजों के उद्घाटन के बाद मध्य प्रदेश में सरकारी कॉलेज की संख्या 21 और निजी कॉलेजों की संख्या 15 हो जाएगी और राज्य में टोटल 36 मेडिकल कॉलेज की स्थापना हो जाएगी। राज्य में 12 नए प्राइवेट कॉलेज पीपीपी मॉडल पर खोले जाएंगे इसके बाद टोटल मेडिकल कॉलेज की संख्या 48 हो जाएगी।

टीकमगढ़, बालाघाट, धार, सीधी, खरगोन, पन्ना, बैतूल, भिंड, नर्मदापुरम, देवास, मुरैना और कटनी में मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। इन कॉलेजों को पीपीपी मोड पर स्थापित किया जाएगा। 2003 तक राज्य में केवल 5 सरकारी मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन पिछले 20 वर्षों में 12 नए मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं, और अब 12 और मेडिकल कॉलेज पीपीपी मोड पर स्थापित किए जाएंगे। इस प्रकार, राज्य में 50 मेडिकल कॉलेजों का लक्ष्य तय किया गया है।

Also Read:MP News: मप्र में 810 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते आवेदन

इन जिलों में होंगे मेडिकल कॉलेज स्थापित ( MP News )

कटनी, टीकमगढ़, बालाघाट, धार, सीधी, खरगोन, पन्ना, बैतूल, भिंड, नर्मदापुरम्, देवास और मुरैना में PPP मॉडल पर कॉलेज स्थापित किए जाएंगे।

ALSO READ:MP News: मध्यप्रदेश तीसरी और चौथी रेलवे लाइन बिछाएगी सरकार, 4 साल में होगा प्रोजेक्ट पूरा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button