MP Ladli Bahna Yojna: लाड़ली बहनों के लिए बुरी खबर, अब इनको नहीं मिलेगी अगली किस्त, सरकार ने काट दिए नाम

MP Ladli Bahna Yojna: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाना है ताकि महिलाएं अपने खर्च के लिए दूसरों पर निर्भर ना रहे। महिलाओं के अकाउंट में जल्द ही 20वीं किस्त भेजी जाएगी।
कई महिलाओं के खाते में लाडली बहना योजना की किस्त नहीं आई है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ नियम और शर्तें बनाई गई हैं, जिनका पालन नहीं करने पर महिलाओं के खाते में पैसे नहीं आते हैं। इन शर्तों का पालन करने वाली महिलाओं को ही लाडली बहना योजना की राशि मिलेगा।
वार्षिक आय सीमा (MP Ladli Bahna Yojna)
जिन महिलाओं के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
आयकरदाता परिवार को नहीं मिलेगा लाभ
जिन महिलाओं का परिवार आयकर दाता है, उन महिलाओं को लाडली बहना योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
सरकारी कर्मचारी या पेंशनभोगी
लाडली बहना योजना के नियम के अनुसार जिन महिलाओं के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
Also Read: MP News: एमपी में व्हाइट टॉपिंग तकनीक से बनाई जाएगी सड़के, इन 21 जिलों के सड़कों का होगा निर्माण
जानें नए आवेदन कब खुलेंगे?
राज्य में कई ऐसी महिलाएं हैं जिन्हें लाडली बहना योजना का लाभ नहीं मिलता है, ऐसी महिलाएं नए आवेदन कर सकती हैं। हालांकि अभी नए आवेदक के लिए विंडो नहीं खुली है। माना जा रहा हैं कि जल्द ही सरकार की तरफ से विंडो खोली जाएगी। इसके बाद आप आवेदन कर सकती हैं।



