MP News: मध्यप्रदेश तीसरी और चौथी रेलवे लाइन बिछाएगी सरकार, 4 साल में होगा प्रोजेक्ट पूरा

MP News
MP News

MP News: मध्य प्रदेश में रेल यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार सरकार प्रयत्न कर रही है। केंद्र सरकार के द्वारा मध्य प्रदेश के लोगों को बड़ी सौगात दी गई है। मोदी कैबिनेट ने महाराष्ट्र के भुसावल और मध्य प्रदेश के खंडवा के बीच तीसरी और चौधरी रेल लाइन बिछाने की मंजूरी दी है इससे लाखों लोगों की यात्रा सुगम हो जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार 7927 करोड रुपए दे रही है। मध्य प्रदेश के भुसावल और खंडवा में तीसरी और चौथी रेलवे लाइन बिछाई जाएगी।

 

भुसावल खंडवा के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन को मिली मंजूरी ( MP News )

आपको बता दे की भुसावल और खंडवा के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन को मंजूरी दी गई है और इस रेल लाइन की लंबाई 131 किलोमीटर तक होगी। इस परियोजना के निर्माण में 32 84 करोड रुपए तक खर्च होंगे और इस परियोजना के पूरे होने के बाद 364 गांव की कनेक्टिविटी ट्रेनों से हो जाएगी।

मध्य प्रदेश में कई बड़े पर्यटन स्थल है और इन सभी तक टूरिस्ट की पहुंच बेहतर बनाने के लिए सरकार बड़ा फैसला ले रही है। इस रेलवे लाइन के बीच आए जाने के बाद कई टूरिस्ट पैलेस से रेल कनेक्टिविटी हो जाएगी जिससे लोग आराम से ट्रेनों से घूमने जा सकेंगे।

Also Read:MP News: मप्र में 810 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते आवेदन

सीएस मोहन यादव ने जताया आभार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एमपी को सौगात देने के लिए केंद्र सरकार को आभार व्यक्त किया है और एक्स पर एक पोस्ट भी किया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री के इस कदम से मध्य प्रदेश के लोगों को काफी फायदा होने वाला है।

Also Read:MP Today News: मध्यप्रदेश के बैतूल में तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में दहशत, रहवासियों ने मांगी सुरक्षा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button