New Telecom Rule : जिओ, एयरटेल, वीआई और बीएसएनएल में बदल दिए नियम, 1 तारीख से होंगे लागू

New Telecom Rule : दिन प्रतिदिन इंटरनेट और स्मार्टफोन का उपयोग बढ़ता जा रहा है और इसके साथ ही साथ खतरा भी बढ़ता जा रहा है। एक तरफ जहां स्मार्टफोन की वजह से कई काम आसान हो गए हैं वहीं दूसरी तरफ साइबर क्रिमिनल इसकी मदद से लोगों को ठगने लगे हैं। इन सभी घटनाओं को रोकने के लिए टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा कई जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
अभी कुछ समय पहले ही TRAI के द्वारा कंपनियों को ट्रेस एबिलिटी लागू करने का आदेश दिया गया है और यह एक बहुत बड़ा फैसला था। आपको बता दे कमर्शियल मैसेज और ओटीपी से जुड़े ड्रेस एबिलिटी नियम को लागू करने के लिए ट्राई के द्वारा अगस्त में ही निर्देश जारी कर दिया गए थे लेकिन इसके डेट में कई बदलाव किए गए।
पहले 31 अक्टूबर तक का टाइम मिला था लेकिन जिओ बीएसएनएल और बाकी कंपनियों ने समय सीमा बढ़ाने की मांग की जिसके बाद इसे 31 नवंबर कर दिया गया। लेकिन अब यह समय सीमा समाप्त हो जाएगी और टेलिकॉम कंपनियों को कमर्शियल मैसेज और ओटीपी मैसेज को ट्रैक करने के लिए tresability rule को हर हाल में लागू करना होगा।
OTP आने में लग सकता है समय ( New Telecom Rule )
जिओ, एयरटेल वोडाफोन और बीएसएनएल 1 दिसंबर से ट्रेस एबिलिटी नियम को लागू करेगी इसके बाद ओटीपी आने में समय लग सकता है। अब अगर आप बैंक की आज रिजर्वेशन जैसा कुछ काम करेंगे तो ओटीपी पानी में आपको समय लग सकता है। स्कैमर्स को रोकने के लिए यह बड़ा कदम उठाया गया है ताकि फ्रॉड जैसी घटनाएं न हो।



