IPL Auction 2025: ऋषभ पंत भी के सबसे महंगे, जानें इस आईपीएल में किसे मिले कितने रुपए

IPL Auction 2025: आईपीएल 2025 में कई खिलाड़ियों को करोड़ों रुपए में खरीदा गया और इसकी नीलामी सऊदी अरब के जद्दा में हुई।
जानिए किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपए ( IPL Auction 2025 )
राहुल को दिल्ली ने 14 करोड़ में खरीदा
केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ रुपए में खरीदा. राहुल का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था. वे इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा थे.
लिविंगस्टन को आरसीबी ने खरीदा
लियम लिविंगस्टन का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था. उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 8.75 करोड़ रुपए में खरीदा. वे इससे पहले पंजाब किंग्स का हिस्सा थे.
सिराज को गुजरात ने खरीदा
मोहम्मद सिराज को गुजरात टाइटंस ने खरीदा. उन्हें 12.25 करोड़ रुपए में खरीदा गया. सिराज इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे. लेकिन आरसीबी ने सिराज के लिए आरटीएम का इस्तेमाल नहीं किया.
चहल पर पंजाब किंग्स ने लगाया बड़ा दांव, 18 करोड़ में खरीदा
युजवेंद्र चहल को पंजाब किंग्स ने खरीदा. उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था. चहल को पंजाब ने 18 करोड़ रुपए में खरीदा.
मिलर को लखनऊ ने खरीदा
डेविड मिलर को लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा. उनका बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपए था. जबकि लखनऊ ने उन्हें 7.50 करोड़ रुपए में खरीदा.
शमी पर हैदराबाद ने लगाया दांव
मोहम्मद शमी पर सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा दांव लगाया है. शमी को हैदराबाद ने 10 करोड़ रुपए में खरीदा है. उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था. शमी इससे पहले गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे.
ऋषभ पंत बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
ऋषभ पंत ने आईपीएल ऑक्शन के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. वे आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपए में खरीदा है. उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था. पंत इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे.
स्टार्क पर दिल्ली ने लगाया दांव, 11.75 करोड़ में खरीदा
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिचेल स्टार्क को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा. उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था. लेकिन वे 11.75 करोड़ रुपए में बिके.
बटलर पर गुजरात ने लगाया, 15.50 करोड़ में खरीदा
इंग्लैंड के विकेटकीपर बैटर जोस बटलर को गुजरात टाइटंस ने खरीदा. बटलर का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था. उन्हें गुजरात ने 15.50 करोड़ रुपए में खरीदा.
अय्यर पर पंजाब ने लुटाया पैसा, इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
श्रेयस अय्यर पर पंजाब किंग्स ने बड़ा दांव लगाया है. उन्हें 26.75 करोड़ रुपए में खरीदा. अय्यर का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था. उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने भी खरीदने की कोशिश भी. लेकिन अंत में पंजाब ने बाजी मार ली.
रबाडा पर गुजरात ने लगाया दांव, 10.75 करोड़ में खरीदा
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा को गुजरात टाइटंस ने खरीदा. रबाडा का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था. उन्हें गुजरात ने 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा.
अर्शदीप पर पंजाब ने लगाया दांव, 18 करोड़ में खरीदा
अर्शदीप सिंह पर पंजाब किंग्स ने बड़ा दांव लगाया है. अर्शदीप को पंजाब किंग्स 18 करोड़ रुपए में खरीदा. पंजाब ने आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल किया है.
Also Read:MP Medical College News : मप्र को कोई भी मेडिकल कॉलेज निजी हाथ में नहीं जाएगा, आदेश जारी



