MP News: एमपी के इन 27 सड़क परियोजनाओं का किया जाएगा विस्तार, शहर से जुड़ेंगी गांव की सड़कें, देखिएं डिटेल्स

MP News: राज्य में यातायात को बेहतर बनाने के लिए केंद्रीय सरकार लगातार प्रयत्न कर रही है। राज्य में 27 परियोजनाओं का विस्तार किया जाएगा। 29 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भोपाल के दौरे पर आए थे तब उन्होंने सड़क निर्माण की योजनाओं को स्वीकृति देने का वादा किया था। आपको बता दे कि नितिन गडकरी के द्वारा लखनादौ-रायपुर फोरलेन को भी जबलपुर से जोड़ने की मंजूरी दे दी गई है।
MP के विकास को मिलेगी एक नई दिशा ( MP News )
इन सड़कों के निर्माण होने से मध्य प्रदेश के विकास को एक नई दिशा मिलेगी और साथ ही साथ राज्य के लोगों का सफर भी काफी आसान हो जाएगा। मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में सड़क बनाने पर सरकार लगातार ध्यान दे रही है ताकि किसी को भी सफर करने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।
बनाई जाएगी ये सड़के
बैतूल से खंडवा: बैतूल से मोहदा और मोहदा से बाराकुंड तक 2-लेन निर्माण 1200 करोड़ रुपये के निवेश से होगा।बैतूल पर्यटन
देशगांव-खरगोन: इस सड़क को 1700 करोड़ की लागत से 4 लेन में बदला जाएगा।
खरगोन-बड़वानी: परियोजना में 1,000 करोड़ रुपए से बनेगा।
बरेठा घाट: इटारसी-बैतूल के 20 किमी हिस्से को 550 करोड़ की लागत से 4-लेन में बदलेंगे।
सलकनपुर-नसरुल्लागंज-बुदनी-बाड़ी: 41 किमी को 650 करोड़ आवंटित किए।
झाबुआ-रायपुरिया-पेटलावद सेक्शन: इस परियोजना के लिए 650 करोड़ रुपए का प्रावधान।
बैतूल-खंडवा: 33 किमी के लिए 381 करोड़ की मंजूरी।
सागर-कानपुर: सतिया घाट से अंगोर तक 55 किमी की सड़क के लिए 1,006 करोड़ की मंजूरी।
सागर-कानपुर: एमपी/यूपी सीमा तक के 44 किमी के हिस्से को 996 करोड़ की मंजूरी।
Also Read:MP News : मप्र के 41 शहरों को सुंदर बनाने सरकार खर्च कर रही 104 करोड़ रुपए, जानें आपके शहर का हाल
ग्वालियर सिटी बायपास: पश्चिमी क्षेत्र में 29 किमी बायपास पर 1005 करोड़ रुपए की मंजूरी।
ओरछा-झांसी: एनएच-76 से जोड़ने 14 किमी 491 करोड़ मंजूरी।
सागर बायपास: 26 किमी लंबे बाईपास को 756 करोड़ की मंजूरी।
जबलपुर-दमोह: 80 किमी इस परियोजना पर 1,773 करोड़ मंजूर।
रीवा-सीधी: 30 किमी सेक्शन पर 1,500 करोड़ स्वीकृत।
Also Read:MP News : अब मप्र में सरकारी अस्पताल में ऑपरेशन करेंगे निजी डॉक्टर, पूरी फीस देगी सरकार



