MP News: सभी तालाबों को पर्यटन स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित, जल्द शुरू होगा कार्य, CM मोहन यादव ने दिया आदेश
MP NewsMP News: मध्य प्रदेश के विकास के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। राज्य में मौजूद तालाबों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा और इसको लेकर आदेश जारी किया जा चुका है। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राज्य के शहरी तालाबों के सौंदर्य करण और उन्हें प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए सरकारी योजना का शुभारंभ किया है।
28 तालाबों का काम हो चुका है पूरा ( MP News )
राज्य के 28 तालाबों के सौंदरीकरण के प्रयास के अलावा सरकार चयनित तालाबों को संरक्षित करने के लिए पेयजल स्रोत बने और उन्हें पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए कार्य करेगी। 28 तालाबों का कार्य पूरा हो चुका है जबकि 20 तालाबों पर काम चल रहा है।
इतना है बजट
इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नगरीय विकास एवं आवास विभाग शहरी क्षेत्र में झीलों और तालाबों की संरक्षण और संवर्धन पर ध्यान केंद्रित कर रहा है और इसके लिए 104.46 करोड रुपए का बजट आवंटित किया गया है।
Also Read:MP News : मप्र के 41 शहरों को सुंदर बनाने सरकार खर्च कर रही 104 करोड़ रुपए, जानें आपके शहर का हाल
मेलो और त्योहारों को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा किया है कि राज्य सरकार मेलों और त्योहारों के आयोजन को सक्रिय रूप से प्रोत्साहित करने वाली है। राज्य में सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मकर संक्रांति गुड़ी पड़वा रक्षाबंधन विजयदशमी पर शस्त्र पूजन और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख आयोजन के लिए सभी लोग साथ आए। उन्होंने कहा कि सरकार भविष्य में भी इन कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास करेगी।



