Betul Crime News Today: किसानों से धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 6 थ्रेसर, 3 ट्रेक्टर सहित कई बाईक बरामद
Betul Crime News Today: Interstate gang cheating farmers busted, 6 threshers, 3 tractors and many bikes recovered
Betul Crime News Today: किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का का भंडाफोड़ कर दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार चल रहा है। एसपी निश्चल एन. झारिया ने बताया कि फरियादी विजय पिता गुरखा ऊईके, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम पाटादा, थाना आठनेर ने 07 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपने ट्रैक्टर (मैसी कंपनी, लाल रंग, रजिस्ट्रेशन नंबर MP-48-B-0280) को आर्थिक जरूरत के चलते किराए पर देने का सौदा किया। आरोपी राजेश विजयकर ने यह ट्रैक्टर झूठे कागजात बनवाकर अन्य लोगों को किराए पर दे दिया और बलपूर्वक ट्रैक्टर छीन लिया। आठनेर पुलिस द्वारा एक बड़े अंतरराज्यीय धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के मुख्य आरोपी सहित अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। यह गिरोह ग्रामीण और आदिवासी अंचल के लोगों को आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाकर धोखाधड़ी से उनके वाहन हड़पने और पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में बेचने का कार्य कर रहा था। वही विजय पिता गुरखा ऊईके ने भी इसी तरह की शिकायत की थी।
इस तरह से हुआ खुलासा
एसपी ने बताया कि आरोपी राजेश विजयकर ने फरियादी विजय के ट्रैक्टर को अपना बताते हुए कपूरचंद आठोले और उनके बेटों राकेश और करण आठोले को किराए पर दिया। जांच में आरोपियों के खिलाफ साजिश और धोखाधड़ी के पुख्ता सबूत मिले। थाना आठनेर में आरोपियों पर धारा 318, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

आरोपियों के पास चोरी का सामान बरामद
पुलिस के मुताबिक राजेश विजयकर की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में पुलिस ने भारी मात्रा में संपत्ति बरामद की है। चोरी किया गए सामन में 24 मोटरसाइकिलें, 3 ट्रैक्टर, 1 महिंद्रा बोलेरो, 1 महिंद्रा जायलो, 1 महिंद्रा पिकअप, 1 छोटा हाथी वाहन, 6 थ्रेसर मशीनें, 12 कृषि उपकरण (कल्टीवेटर और रोटावेटर) शामिल है।

30 प्रतिशत वसूलते थे ब्याज
राजेश विजयकर जरूरतमंद लोगों को पहले आर्थिक मदद देता था और बदले में उनसे 25-30% ब्याज वसूलता था। पैसे नहीं चुकाने पर वह उनके वाहन और अन्य संपत्ति हड़पकर पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में अपने साथियों के माध्यम से बेच देता था।
तीन आरोपीयों को किया गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी राजेश विजयकर और कपूरचंद आठोले और उनके बेटे करण आठोले को गिरफ्तार किया गया, और फरियादी का ट्रैक्टर बरामद किया गया। गिरोह के अन्य सदस्य राकेश आठोले फरार है।
आरोपी गिरफ्तार करने में इनकी रही भूमिका
इस प्रकरण में थाना आठनेर की टीम ने सराहनीय कार्य किया है। टीम में शामिल अधिकारी व कर्मचारी: निरीक्षक बबीता धुर्वे (थाना प्रभारी,आठनेर) उप निरी. नितिन उईके, सउनि दिनेश धुर्व, प्रधान आरक्षक बलराम सरेयाम, पंकज वटके, भजनलाल चौहान, आरक्षक अजय ग्यासवंशी, बीरबल, गिर्राज धाकड़, कंचन चौरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



