MP Weather Alert : मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड नें दी दस्तक, आज से इन जिलों में गिरेगा तापमान, जाने वेदर अलर्ट

MP Weather Alert : मध्य प्रदेश के मौसम में ठंड देखने को मिल रहा है जिसके वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिन में गर्मी और रात में ठंड होने की वजह से लोग बीमार पड़ने लगे हैं। हालांकि आज से मध्य प्रदेश में तापमान में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिलेगी।तो आईए जानते हैं आज का मौसम…
MP Weather Alert: मध्य प्रदेश का मौसम
पिछली रात की बात करें तो इस सीजन की सबसे सर्द रात रही और प्रदेश के लगभग जिलों का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक रहा। पिछले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है वही प्रदेश की हिल स्टेशन पंचमढ़ी के तापमान में भी गिरावट देखने को मिला है। नरसिंहपुर जिला का तापमान सबसे अधिक 20 डिग्री सेल्सियस रहा।
Also Read:MP News: केंद्र सरकार ने एमपी को दिया बड़ा तोहफा, राज्य में 6745 करोड़ से 13 नई सड़कों का होगा निर्माण
एमपी के तापमान में होगी गिरावट, बढ़ेगी ठंड
मध्य प्रदेश के तापमान में जल्द गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो उत्तरी हवाएं चलने से प्रदेश के बारे में गिरावट दर्ज की जाएगी और उत्तरी हवाओं की वजह से पंचमढ़ी मलाजखंड अमरकंटक सहित कई जिलों में मौसम परिवर्तन होगा और रात के तापमान में गिरावट आएगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार नवंबर के मध्य तक मध्य प्रदेश के तापमान में जोरदार गिरावट देखने को मिलेगी। ठंड बढ़ जाएगी।



