MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर, नर्मदापुरम सहित 11 जिलों से होकर गुजरेगा नया एक्सप्रेस-वे

MP News: The new expressway will pass through 11 districts including Jabalpur, Narmadapuram of Madhya Pradesh

MP News: मध्य प्रदेश में अब सबसे लंबी सड़क यानी सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे बनने जा रहा है। इस सड़क के बनने के बाद कई जिले वासियों को इसका लाभ मिलेगा। इस एक्सप्रेस-वे से कई हाईवे को कनेक्ट किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अब मध्य प्रदेश में 31000 करोड रुपए की लागत से 1200 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जाएगा। इस एक्सप्रेस-वे से लगभग 30 नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे सहित कई जिलों को जोड़ा जाएगा।

मध्य प्रदेश की इन जिलों से होकर गुजरेगा एक्सप्रेस- वे
जानकारी के मुताबिक यह एक्सप्रेस- वे मध्य प्रदेश के 11 जिलों से होकर गुजरेगा। जिसमें अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, जबलपुर, नरसिंहपुर, होशंगाबाद, हरदा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी और अलीराजपुर शामिल है। यह एक्सप्रेस वे अनूपपुर जिले से लेकर अलीराजपुर जिले तक बनाया जाएगा। इस सड़क का निर्माण कार्य 2026 तक पूरा किया जाएगा। मध्य प्रदेश के जिन जिलों से होकर यह एक्सप्रेस-वे जाएगा  उन जिलों को भी लाभ मिलेगा। 
नर्मदा एक्सप्रेस- वे गुजरात छत्तीसगढ़ को जोड़ेगा
नया बनने वाला नर्मदा एक्सप्रेस वे गुजरात और छत्तीसगढ़ राज्य को कनेक्ट करेगा। इन दोनों राजू तक पहुंचने में आसानी होगी। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जा रहा है। यह एक्सप्रेसवे कई पर्यटक स्थलों से जोड़ेगा। 

Crime News Today: माँ का फ़ोन नही लगा तो बेटे ने दोस्तो को घर भेजा, अंदर जाकर देखा तो सबके होश उड़ गए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button