MP Weather: MP में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कांपेंगा पूरा प्रदेश, जानें मौसम का ताजा अपडेट

MP Weather
MP Weather

MP Weather:   कश्मीर में इस सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो गई है जिसके बाद मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ गई है। पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी की वजह से अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के कई इलाकों में ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। मंगलवार से पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी शुरू हो गई है जिसके वजह से उत्तर भारत में टेंपरेचर में कमी देखने को मिल रही है।

बुधवार को एमपी के कई ( MP Weather )

बुधवार को मध्य प्रदेश के कई जिलों का तापमान कम हुआ। राज्य के कई इलाकों में ढूंढ देखने को मिला। आज गुरुवार को भी मध्य प्रदेश के कई जिलों में भयंकर ठंड देखने को मिल सकती है। शुक्रवार को भी टेंपरेचर में उतार-चढ़ाव होगा।

बुधवार को भोपाल में सुबह घनी धुंध छाई रही। शहर के कुछ इलाकों में सुबह दृश्यता 1000 मीटर से भी कम रही। लेकिन, दिन में तेज धूप का अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी मौसम ऐसा ही रह सकता है। तापमान में हल्की कमी आएगी, लेकिन शुक्रवार से तापमान में फिर उतार-चढ़ाव दिखेगा।

Also Read:Betul Crime News Today:  ग्राम सिरडी में युवक की संदिग्ध मौत, शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

इन जिले में सबसे ठंडी रही रात

बुधवार के मौसम की बात करें तो निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में टेंपरेचर अधिक देखने को मिला। निवाड़ी जिले का टेंपरेचर 34.2 डिग्री सेल्सियस तक रहा वहीं न्यूनतम तापमान पंचमढ़ी का रहा और यहां रात का तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था।

Also Read:MP News: दिसंबर से शुरू हो रहे हैं लाडली बहना योजना के लिए नए आवेदन! बहने तैयार रखें ये दस्तावेज

एमपी के जिलों का तापमान

प्रमुख जिलों के न्यूनतम तापमान को देखा जाए तो भोपाल में 15.5 ग्वालियर में 16 इंदौर में 16.8 राजगढ़ में 14 उज्जैन में 16.02 जबलपुर में 14.5 मंडला में 12 और बालाघाट में 14.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। वहीं अधिकतम तापमान देखा जाए तो भोपाल में 21.4 ग्वालियर में 32.2 इंदौर में 30.02 उज्जैन में 31.8 जबलपुर में 30.7 और खजुराहो में 33.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ।

Also Read:MP News: एमपी सरकार ने स्टूडेंट्स को दिया बड़ा तोहफा, राज्य के छात्रों को मिलेंगे ₹25000, जानिए डीटेल्स 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button