MP Train Accident: मध्य प्रदेश में रेल हादसा, दो हिस्सों में बट गई ट्रेन, रेलवे ने रोका यातायात
MP Train Accident : मध्य प्रदेश में बीते कुछ महीनों में लगातार रेल हादसे हो रहे हैं। कई जगह तो हादसे करने की कोशिश भी की गई। इस बार अब एक मालगाड़ी दो हिस्सों में अलग हो गई। तेज रफ्तार से दौड़ती यह मालगाड़ी तीसरी लाइन पर चल रही थी। इसके कारण तीसरी लाइन पर ट्रैफिक को भी रोकना पड़ा।
बता दे कि कटनी बीना रेलखंड पर आज अचानक मालगाड़ी दो हिस्सों में बट गई। 112 वैगन लेकर चल रही यह गाड़ी 40 वैगन को छोड़कर आगे निकल गई। मालगाड़ी सिंगरौली से कोयला भरकर झांसी जा रही थी। बताया जा रहा है कि ओवरलोड होने के कारण कपलिंग टूट गई और तीसरे रेलवे लाइन पर रेल ट्रैफिक पूरी तरह बंद हो गया।
पूरी कपलिंग ही टूट गई ( MP Train Accident )
सबसे बड़ी बात यह है कि कपलिंग का पूरा हिस्सा ही वैगन से उखड़ गया। यह कोयला लोडिंग से बढ़े वजन के कारण होना बताया जा रहा है।
100 मीटर पीछे छूटे वैगन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कपलिंग टूटने के कारण लगभग 100 मीटर तक कई वैगन छूट गए थे। यह घटना ठाकुर बाबा रेलवे फाटक और सुमरेरी रेलवे स्टेशन के बीच की है। कपलिंग टूटने के बाद इंजन की तरफ लगा हुआ हिस्सा करीब 100 मीटर तक आगे निकल गया। गनीमत यह रही कि कपलिंग टूटने के बाद पीछे छूट 40 वैगन में से कोई दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुआ।मालगाड़ी में सबसे पीछे केबिन में ड्यूटी पर तैनात मैनेजर ने वॉकी टॉकी से लोको पायलट को कपलिंग टूटने की जानकारी दी और तत्काल ट्रेन रूकवाई।



