MPPGCL Recruitment: बिजली विभाग में इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, लाखों रुपए होगी सैलरी, जल्द करें आवेदन

MPPGCL Recruitment: मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड में अस्सिटेंट इंजीनियर के पदों पर डंपर बहाली निकली है। आवेदन की प्रक्रिया 22 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशल वेबसाइट mppgcl.mp.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 20 नवंबर 2024 रखी गई है।

आवेदक से जुड़े डीटेल्स

इस भर्ती अभियान के जरिए टोटल 44 पदों पर बहाली होनी है जिसमें 13 पद मैकेनिकल, 15 पद इलेक्ट्रिकल और 16 पद इलेक्ट्रॉनिक के लिए आरक्षित होंगे।

शैक्षणिक योग्यता ( MPPGCL Recruitment )

अगर आप इसके लिए फॉर्म भरना चाहते हैं तो आपके पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीटेक या BE की डिग्री होना जरूरी है।

आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम 40 साल होना जरूरी है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट मिलेगा।

जानिए आवेदन शुल्क से जुड़े डीटेल्स

आवेदन फार्म के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को ₹1200 देने होंगे। एससी एसटी ओबीसी ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को ₹600 देना होगा।

सैलरी से जुड़े डीटेल्स

इस भर्ती प्रक्रिया में जो चुना जाएगा उसे 56 हजार सो रुपए से लेकर 177500 तक की सैलरी मिलेगी। आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इससे जुड़े बाकी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।

Also Read:10th Pass Job in aboard: हजारों पदों पर 10वीं पास को विदेश में नौकरी दिला रहीं सरकार, लाखों में सैलरी के साथ रहना खाना भी फ्री

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button