MP Weather Update: मप्र के 6 जिलों में बारिश के आसार, हिल स्टेशन पचमढ़ी में गिरने लगा तापमान
MP Weather Update: Chances of rain in 6 districts of MP, temperature starts falling in hill station Pachmarhi
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में अब सिस्टम कमजोर होने के कारण बारिश का असर कम होते जा रहा है। कई जिलों में बारिश का दौर खत्म होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम विभाग भोपाल में मंगलवार को जारी की की एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, मंदसौर, नीमच जिलों में गराज- चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना बनी है। अब बारिश का दौरा कम होने के बाद मौसम साफ होने लगा है।
पचमढ़ी में गिरने लगा तापमान
बारिश थमते ही अब ठंड का कहर देखने को मिलेगा। मध्य प्रदेश हिल स्टेशन पचमढ़ी का तापमान अब गिरने लगा है। पचमढ़ी का न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह तापमान प्रदेश के सभी जिलों में सबसे कम है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मध्य प्रदेश में धीरे-धीरे ठंड के तेवर बढ़ने लगेंगे।
यहां बनी है चक्रवातीय परिसंचरण
पूर्वी राजस्थान एवं संलग्न पश्चिमोत्तर मध्य प्रदेश के ऊपर एक दुर्बल चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है, जिसके कारण नम दक्षिण-पश्चिमी हवाएं पूरे प्रदेश में चल रही है।
पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी पर अवस्थित तीव्र निम्नदाब क्षेत्र (डिप्रेशन) पश्चिम-पश्चिमोत्तर दिशा की ओर बढ़ते हुए आज दिनांक 22 अक्टूबर को 15.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 91.0 डिग्री पूर्वी देशांतर के समीप केंद्रित है।


