Pushpa 2 : रिलीज होने से पहले ही पुष्पा 2 ने तोड़ डाले सभी रिकॉर्ड, अब तक का कलेक्शन देख उड़ जाएगा होश

Pushpa 2 : पुष्पा फिल्म जब रिलीज हुआ था तब फिल्म ने सारा रिकॉर्ड तोड़ डाला। अब फैन्स बेसब्री से पुष्पा 2 फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। एक बार फिर से अल्लू अर्जुन पुष्पाराज के अवतार में वापस आ रहे हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रिलीज होने से पहले ही फिल्म ने 1085 करोड रुपए कमा लिए हैं। जी हां बिल्कुल सही सुना आपने

रिलीज होने से पहले ही पुष्पा-2 ने तोड़ डाले कई रिकॉर्ड ( Pushpa 2 )

Pushpa 2
Pushpa 2

अल्लू अर्जुन की फिल्म ” पुष्पा: द राइज ” का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के लिए तैयार है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की रिलीज होने से पहले ही फिल्म ने 1085 करोड रुपए का कलेक्शन कर लिया है।

इस फिल्म ने एक यादगार रिकॉर्ड बनाया है और भारत में यह अब तक की सबसे बेहतरीन डील माने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार थीएट्रिकल राइट्स को 640 करोड रुपए में बेचा गया है और नेटफ्लिक्स ने 275 करोड रुपए में फिल्म को खरीदा है।

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 फिल्म आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 220 करोड़ उत्तर भारत में 200 करोड़ तमिलनाडु में 50 करोड़ कर्नाटक में 30 करोड़ केरल में 20 करोड़ और विदेशी मार्केट में 140 करोड रुपए की कमाई कर चुकी है। इसके साथ ही म्यूजिकल राइट्स 65 करोड़ और सैटेलाइट राइट्स 50 करोड रुपए में बेचा गया है। सबसे बड़ी बात है कि नॉन थीएट्रिकल राइट्स 425 करोड रुपए में बेचे गए हैं।

जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

Pushpa 2
Pushpa 2

पुष्पा 2 फिल्म 6 दिसंबर 2024 को दुनिया भर के थिएटर में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का डायरेक्शन सुकुमार के द्वारा किया गया है। आपको बता दे की फिल्म के मुख्य किरदार में अल्लू अर्जुन और रश्मिका, फहद फाजिल दिखाई देंगे।रिलीज होने से पहले यह बात तो साफ हो गई है की फिल्म आने वाले समय में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ेगी।

Also Read: MP News : रीवा के बाद इस जिले में बनेगा शानदार एयरपोर्ट, मिलेगी आधुनिक सुविधाएं, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button