MP Weather Alert: इंदौर, नर्मदापुरम सहित मध्य प्रदेश के सात जिलों में वज्रपात के साथ तेज बारिश का अलर्ट

MP Weather Alert: Alert of heavy rain with thunderstorm in seven districts of Madhya Pradesh including Indore, Narmadapuram

MP Weather Alert: मध्यप्रदेश के कई जिलों में अभी भी बारिश का दौर जारी है। बे मौसम हो रही बारिश से किसान सबसे ज्यादा परेशान है। राहत भरी खबर है कि अब बारिश का दौर कम हो सकता है। जल्द ही ठंड का असर देखने को मिलेगा। एक-दो दिन के भीतर बारिश कम हो जाएगी और ठंड असर दिखाना प्रारंभ करेगी। मौसम विभाग भोपाल में सोमवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के  नर्मदापुरम, बैतूल, बुरहानपुर, खरगौन, बड़वानी, धार, इंदौर जिलों में वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना बनी है।

MP के जिले में बनेगा शानदार एयरपोर्ट, मिलेगी आधुनिक सुविधाएं, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी 

पड़ेगी कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक इस बार भी प्रदेश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड देखने को मिलेगी। 25 अक्टूबर के बाद ठंड अपने तेवर दिखाना प्रारंभ कर सकती है। अब तक बारिश होने के कारण वातावरण में नमी बनी हुई है। जिसका असर ठंड के रूप में देखने को मिलेगा। 
इसकी इन जिलों में बरसे बादल
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से सोमवार सुबह 8:00 बजे तक प्रदेश के वर्षा के प्रमुख आंकड़े (मिमी में) हरदा 11.9, भीमपुर 9.0, सिवनी मालवा 9.0, अलीपुर 6.0, चिचोली 3.4, घोड़ाडोंगरी 3.0, बेतूल 2.0, मुलताई 2.0, नर्मदापुरम 1.6, आमला 1.0, ग्वालियर 0.6. सौसर 0.6. अमरवाडा 0.5. मिमी बारिश दर्ज की है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button