MP News : रीवा के बाद इस जिले में बनेगा शानदार एयरपोर्ट, मिलेगी आधुनिक सुविधाएं, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

MP News : बीते दिन ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वर्चुअल रूप से मध्य प्रदेश में रीवा एयरपोर्ट का उद्घाटन किया गया। रीवा के बाद मध्य प्रदेश में एक और नए एयरपोर्ट का निर्माण होगा। शिवपुरी के माधव राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व में बदलकर यहां एक एयरपोर्ट का निर्माण कराया जाएगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। इस एयरपोर्ट के बनने से मध्य प्रदेश टूरिज्म में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी क्योंकि आसानी से लोग हवाई मार्ग से टाइगर रिजर्व तक जा पाएंगे। आपको बता दे की ज्योतिराज सिंधिया के पिता माधवराव सिंधिया के नाम पर इस एयरपोर्ट का निर्माण कराया जा रहा है।

एमपी सरकार के पास होगी इस एयरपोर्ट की अथॉरिटी (MP News )

MP News : रीवा के बाद इस जिले में बनेगा शानदार एयरपोर्ट, मिलेगी आधुनिक सुविधाएं, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
MP News : रीवा के बाद इस जिले में बनेगा शानदार एयरपोर्ट, मिलेगी आधुनिक सुविधाएं, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के अंतर्गत शिवपुरी हवाई पट्टी पर यात्री विमान का संचालन किया जाएगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के द्वारा इस एयरपोर्ट का निर्माण होगा और राज्य सरकार के पास इस एयरपोर्ट का स्वामित्व होगा। आपको बता दे की आधारभूत विकास और यात्री विमान के संचालन की अथॉरिटी Airport Authority of India के पास होगा।

2025 तक बनकर तैयार हो जायेगा एयरपोर्ट

Mp news
Mp news

2025 के अंत तक इस एयरपोर्ट का निर्माण हो जाएगा। केंद्र सरकार के द्वारा इस एयरपोर्ट का काम जल्द से जल्द पूरा करने का आदेश दिया गया है। मध्य प्रदेश टूरिज्म को बढ़ावा देने में यह एयरपोर्ट मिल का पत्थर साबित होने वाला है।

ज्योतिराज सिंधिया ने पूरा किया वादा

उदयन मंत्री ज्योतिराज सिंधिया ने लोकसभा चुनाव के समय वादा किया था कि शिवपुरी में हवाई अड्डे का निर्माण किया जाएगा। अब ज्योतिराज सिंधिया के द्वारा इस वादे को पूरा किया गया है। ज्योतिराज सिंधिया ने इस मौके पर कहा कि आने वाले समय में एयरपोर्ट के निर्माण से मध्य प्रदेश के विकास को पंख लगेगा।

Also Read: MP Teacher Salery News : मप्र के शिक्षकों को तोहफा, एक साथ 3 महीने की मिलेगी सैलरी, जारी हुआ आदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button