Betul Today News: लिफ्ट देकर छात्राओं को बाइक पर बैठाया, बीच रास्ते में चलती गाड़ी से कूदी, मामला संदिग्ध पुलिस जांच में जुटी
Betul Today News: Gave lift to the girl students and made them sit on the bike, jumped from the moving vehicle in the middle of the way, the case is suspicious, police is investigating

Betul Today News: बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्कूल जा रही दो छात्राओं को एक अज्ञात बाइक सवार ने लिफ्ट दीं। रास्ते में बाइक सवार युवक छात्राओं से छेड़छाड़ करने लगा। छेड़छाड़ करते ही छात्राओं ने चलती बाइक से छलांग लगा दीं, जिससे दोनों छात्राओं को गंभीर चोट आई है, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया है। यह भी बात सामने आ रही है कि छात्राओं को कोई नशीला पदार्थ सुंघाने की बात सामने आई है। लेकिन पुलिस की अबतक हुई जांच में इसकी पुष्टि नही हुई है। पुलिस पूरे घटना की जांच में जुट गई है।
बैतूल बाजार थाना प्रभारी अंजना धुर्वे ने बताया कि शुक्रवार सुबह सोहागपुर और बंजारी ढाना निवासी दो 11वीं की छात्राएं बैतूल बाजार स्कूल जा रही थीं। सोहागपुर जोड़ पर अज्ञात बाइक सवार ने दोनों छात्राओं को लिफ्ट दीं। छात्राएं बाइक पर बैठ गई और स्कूल जाने लगीं। प्रारंभ जानकारी यह सामने आई कि रास्ते में बाइक सवार युवक छात्राओं से छेड़छाड़ करने लगा। इसी दौरान छात्राएं चलती बाइक से कूद गई। बाइक से कूदने के कारण छात्राओं को गंभीर चोट आई है। तत्काल छात्राओं को उपचार के लिए एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती किया है। घटना के बाद से बाइक सवार युवक फरार है। पुलिस अज्ञात बाइक सवार युवक की तलाश में जुट गई है। बैतूलबाजार पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया है।
नशीला पाउडर छिड़कने के नही मिले साबुत
इधर, पूरी घटना को लेकर दोनों छात्राओं का कहना है कि वे सोहागपुर जोड़ पर खड़ी थीं, तभी बाइक सवार युवक आया और उसने छात्राओं पर नशीले पदार्थ का छिड़काव किया, जिससे बेसुध हो गई और वे दोनों बाइक पर बैठ गई। रास्ते में बाइक सवार युवक छेड़छाड़ करने लगा। तभी बाइक रोकने के लिए कहा गया, लेकिन बाइक सवार बाइक नहीं रोक रहा था। छात्राएं रास्ते में ही बाइक से कूद गई। छात्राओं को गंभीर चोट आने पर जिला अस्पताल में भर्ती किया है। एएसपी कमला जोशी ने जिला अस्पताल पहुंचकर दोनों छात्राओं के बयान दर्ज किए है। अभी पूरा मामला संदिग्ध बना हुआ है। मामले की जांच के बाद ही घटना के बारे में सच सामने आएगा।
इनका कहना है…
अभी तक की जांच में यह बात सामने आई है कि छात्राएं खुद युवक के बाइक पर बैठी है। छात्राओं को जबरदस्ती नहीं बिठाया गया। नशीले पदार्थ का छिड़काव को लेकर कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। छात्राएं युवक के बाइक से क्यों कूदी इसकी जांच की जा रही है।
निश्चल झारिया एसपी बैतूल



