MP News: मध्यप्रदेश की बेरोजगारी दूर करने के लिए मोहन सरकार ने तैयार किया फुल प्रूफ प्लान, इस विभाग में होगी बम्पर बहाली, जानें डिटेल्स

MP News: आप अगर मध्य प्रदेश के निवासी हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए यह खबर बहुत खास है। एमपी सरकार के द्वारा राज्य के बेरोजगारों के लिए अच्छा मौका लाया गया है। मध्य प्रदेश में 33118 पदों पर बहाली होने वाली है। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अधिकारियों की बैठक बुलाई और कहा कि जल्द से जल्द भर्ती की प्रक्रिया पूरी की जाए।
मध्य प्रदेश में इन पदों पर होगी बंपर बहाली (MP News)
राज्य के स्वास्थ्य विभाग में कई पद खाली है जिसको भरने की कवायत राज्य सरकार के द्वारा शुरू कर दी गई है। मोहन सरकार के द्वारा राज्य में 33118 पदों पर बहाली की जाएगी जिसमें 3620 नर्सिंग श्रेणी के पदों पर बहाली होगी। भारतीय सार्वजनिक स्वास्थ्य मानक के आधार पर निर्धारित 18 हजार 653 पदों पर भर्ती होगी। 263 अपग्रेड संस्थाओं में 5 हजार 664 पदों पर भर्ती की जाएगी। भोपाल के कैलाशनाथ काटजू हॉस्पिटल में 195 पदों पर भर्ती होगी।454 अपग्रेड होने वाली संस्थाओं में 7 हजार 977 पदों पर भर्ती होगी। सरकारी नर्सिंक कॉलेजों के लिए 414 पदों और अन्य 10 संस्थाओं के लिए 215 पदों पर भर्ती की जाएगी।
जल्द से जल्द पूरी होगी भर्ती की प्रक्रिया
मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने एक बैठक बुलाई और कहा कि राज्य में जल्द से जल्द भर्ती की प्रक्रिया पूरी की जाए। सभी व्यक्तियों की विवरण भी सरकार के द्वारा मांगा गया है ताकि जल्द से जल्द इस बहाली की प्रक्रिया को पूरा किया जाए।
Also Read:MP Employees DA Hike दिवाली से पहले बढ़ेगा मध्य प्रदेश के कर्मचारियों का DA? सामने आई बड़ी जानकारी



