SBI Recruitment: युवाओं के लिए खुशखबरी! SBI में होगी 10000 से अधिक पदों पर भर्ती

SBI Recruitment
SBI Recruitment

SBI Recruitment: देश की सबसे बड़ी सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में युवाओं के लिए 10000 से अधिक पदों पर भर्ती आने वाली है। जो अभ्यर्थी बैंक सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, यह उनके लिए बड़ी खबर है। बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए एसबीआई द्वारा 10000 से अधिक पदों पर कर्मचारियों की भर्ती की जाने वाली है।

SSC GD Bharti 2024 : एसएससी जीडी में आवेदन का अंतिम मौका, 39481 पदों पर निकली है भर्ती

हाल ही में भरे 1500 पद (SBI Recruitment)

एसबीआई के अध्यक्ष सीएस शेट्टी ने कहा ” हम ग्राहकों की जरूरत को पूरा करने के लिए समय-समय पर बड़े कदम उठा रहे हैं। अभी कुछ समय पहले ही 1500 टेक्नोलॉजी के जानकारों की भर्ती की घोषणा की गई। शेट्टी ने बताया कि देशभर में एसबीआई अपनी नई शाखा स्थापित कर रहा है। इन शाखाओं में अधिकारी और कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी बहुत जल्द ही इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया जाएगा।

मोदी सरकार ने बढ़ाया DA, कर्मचारियों की बढ़ी सैलरी

इन पदों पर हो सकती है नियुक्तियां

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया 8000 से 10000 लोगों की नियुक्ति करने वाला है। इसमें बैंकिंग पद और टेक्नोलॉजी विशेषज्ञों को शामिल किया जाएगा। आपको बता दें की 2024 तक बैंक के कुल कर्मचारियों की संख्या 2 लाख 32 हजार 296 थी, लेकिन अब इनकी संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी।

देशभर में नई शाखाएं खोली जाएगी

अध्यक्ष सीएस शेट्टी ने बताया कि स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया लगातार ग्राहकों को बेहतरीन सुविधा प्रदान करने की कोशिश कर रहा है, उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में देश में 600 से अधिक शाखाएं खोलने की योजना बनाई जा रही है। मार्च 2024 तक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के पास देश भर में 22,542 शाखों का नेटवर्क है। आप अगर बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका होगा।

Also Read: घर-घर लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर, युवाओं की हो रही भर्ती, रहना-खाना भी फ्री

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button