MP News: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

MP News
MP News

MP News : मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बड़ा फैसला लिया है और कहा है कि समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की खरीदी का उत्सव गोवर्धन पूजा के साथ पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा। इसके साथ ही साथ जनप्रतिनिधियों और किसने की उपस्थिति में कृषि कल्याण के फैसले और किसानों के लिए भी लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुख्यमंत्री आवास पर भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी के साथ इस बात पर चर्चा किया। मुख्यमंत्री के द्वारा किसानों के उत्पादन बढ़ाने पर ध्यान दिया जा रहा है।

किसान अपनाएं सोलर संयंत्र : CM

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य में थर्मल पावर के साथ ही सोलर एनर्जी बढ़ाने पर भी जोड़ दिया जा रहा है। नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में मध्य प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। राज्य के किसानों के द्वारा भी नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत का लाभ लिया जा रहा है और सरकार ने कहा है कि किस सौर ऊर्जा से खेती करने पर ज्यादा ध्यान दें। इसके लिए सरकार भी किसानों की मदद करेगी।

बैठक में बताया गया कि केंद्र सरकार ने पीएम कृषक मित्र सूर्य योजना में बड़ी संख्या में सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना के लिए सहयोग देने पर सहमति दी है। सोलर संयंत्रों के उपयोग करने से किस आत्मनिर्भर बनेंगे और बिजली के लिए अन्य संसाधनों पर निर्भर नहीं रहेंगे।

किसान दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी करने का करें प्रयास (MP News)

इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि किस दुग्ध उत्पादन की बढ़ोतरी पर ज्यादा ध्यान दें और इस बात पर भी फोकस करेगी दूध का ज्यादा से ज्यादा उत्पादन हो सके। किसान अच्छी नस्ल के गायों को पालें। सरकार इसमें किसानों की हर संभव मदद करेगी।

Also Read:MP News: मध्य प्रदेश में वैध होंगे अवैध निर्माण, फिर नहीं होगी कोई परेशानी, ये हैं आखरी तारीख

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button