Today MP News: मध्यप्रदेश में बिछेगी अंडरग्राउंड बिजली लाइन, इन शहरों से होगी शुरुआत

Today MP News: मध्य प्रदेश के कई शहरों की कायापलट होने वाली है। इन शहर में जगह-जगह झूल रहे बिजली के तार और खंबे हटाए जाएंगे। पूरी बिजली लाइन को अंडरग्राउंड करने की तैयारी चल रही है। जल्द ही विद्युत विनायक आयोग इसके लिए काम शुरू कर देगा। जमीन के अंदर बिजली लाइन निकलने से कई तरह की परेशानियों से मुक्ति मिलेगी और शहर विकास में गति मिलेगी।
सरकार ने दिए आदेश (Today MP News)
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के ऊर्जा विभाग और विद्युत वितरण कंपनियों को अंडरग्राउंड बिजली लाइन बिछाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने इसके लिए नियम बनाने के लिए कहा है। बताया गया कि वर्तमान में बिजली तारों को धीरे-धीरे अंडरग्राउंड केबल में बदलने की तैयारी करेंगे। विद्युत नियामक आयोग के अनुसार मध्य प्रदेश विद्युत वितरण संहिता 2024 में अंडरग्राउंड बिजली लाइन का प्रावधान किया गया हैं। इसी के तहत अब प्रदेश के महानगरीय क्षेत्र में अंडरग्राउंड केवल बढ़ा जा रहे हैं।
इन जिलों में अंडरग्राउंड होगी बिजली लाइन
विद्युत नियामक आयोग के अनुसार मध्य प्रदेश के महानगरों में अंडरग्राउंड बिजली लाइन डाली जा रही है। इसमें प्रमुख रूप से राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर सहित सागर रीवा और उज्जैन भी जल्द ही इस योजना में शामिल होंगे। यहां बिजली सप्लाई का काम अंडरग्राउंड केबल की लाइन के जरिए किया जाएगा। इस काम को पूरा करने के लिए 5 साल की समय सीमा निर्धारित की गई है।
इस तरह होगा काम
विद्युत नियामक आयोग के अनुसार सबसे पहले विद्युत कंपनियां ऐसे फीडर को अंडरग्राउंड केबल से जोड़ेगी, जहां राजस्व की अधिक प्राप्ति होती है। मुख्य शहरों के अलावा प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों और टूरिस्ट पॉइंट पर भी अंडरग्राउंड लाइन के जरिए बिजली सप्लाई की जाएगी। वही आपदा संभावित इलाकों और घनी बस्तियों में भी अंडरग्राउंड बिजली ही सप्लाई की जाएगी।
नियामक आयोग के अनुसार जहां पर बिजली चोरी की आशंका है, वहां पर एबीसी केबल, कवर्ड कंडक्टर और अंडरग्राउंड केबल के जरिए ही बिजली की सप्लाई होगी।



